हिंगलाजगढ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
हिंगलाजगढ़
Hinglajgarh
Hinglajgarh Surajkund.jpg
हिंगलाजगढ़ के सूरजकुंड का दृश्य
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।
स्थान मंदसौर ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत
निर्देशांक स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

हिंगलाजगढ़ (Hinglajgarh) या हिंगलाज दुर्ग (Hinglaj Fort) भारत के मध्य प्रदेश राज्य की भानपुरा तहसील में नवली के समीप स्थित एक प्राचीन दुर्ग है। यह मंदसौर नगर से 165 किमी दूर और भानपुरा से 26 किमी दूर है। इसमें कई युगों की मूर्तियाँ और अवशेष मिले हैं, जिनमें सबसे पुराने 4थी–5वीं शताब्दी के हैं। यहाँ गुप्त काल से लेकर परमार काल तक की मूर्तियाँ मिली हैं। परमार काल में यह दुर्ग अपने चरम पर था। दुर्ग का नाम हिंगलाज माता पर रखा गया है और दुर्ग परिसर में उनका मंदिर है। माता हिंगलाज का मूल मंदिर बलोचिस्तान में स्थित है, जिसके अनुसरण में यह बनाया गया है। दुर्ग वन से घिरा हुआ है।[१][२][३]

चित्रदीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Rajendra Verma:Mandsaur District Gazetteer, p. 289
  2. Ramlal Kanwal:Prachin Malwa mein Vastukala, p. 185
  3. Usha Agarwal:Mandsaur Zile Ke Puratatvik samarakon ki paryatan ki drishti se sansadhaniyata - Ek Adhyayan, Chirag Prakashan Udaipur, 2007, p. 38