हरीश चौधरी
| हरीश चौधरी | |
|---|---|
राजस्व मंत्री, राजस्थान सरकार
| |
| पद बहाल 24 दिसम्बर 2018 – 20 नवम्बर 2021 | |
प्रभारी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी
| |
| मुख्यमंत्री | चरणजीत सिंह चन्नी |
| अध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी | नवजोत सिंह सिद्धू |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 11 दिसम्बर 2018 | |
| चुनाव-क्षेत्र | बायतू |
राष्ट्रीय सचिव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
| |
| कार्यकाल 2013 - 2019 | |
| कार्यकाल 2009 - 2014 | |
| प्रधानमंत्री | मनमोहन सिंह |
| पूर्वा धिकारी | मानवेन्द्र सिंह |
| उत्तरा धिकारी | सोनाराम |
| जन्म | साँचा:br separated entries |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| जीवन संगी | हिमानी चौधरी |
| बच्चे | 2 |
| साँचा:center | |
हरीश चौधरी (जन्म 13 मई 1970) एक भारतीय राजनेता हैं जो पंजाब और चंडीगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन के प्रभारी एवं बायतु विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के सदस्य हैं। 2018 से 2021 तक उन्होंने लगभग 3 वर्षों तक राजस्थान के राजस्व, उपनिवेशीकरण और जल सहयोग के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। चौधरी ने 2018 में राजस्थान के बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की बायतु विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीता था।[2] लेकिन 2014 के चुनाव में वह हार गए। वह 2014-2019 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव थे।
हरीश चौधरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अत्यंत करीबी है।हरीश 5 वर्ष से अधिक समय तक पंजाब राज्य के प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे।2017 के पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत दिलाने में हरीश चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में हरीश चौधरी ने बाङमेर ज़िले की बायतु विधानसभा से चुनाव लड़ा।
इसमें 13803 वोटों से जीतने के बाद उनको राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री बनाया गया। राजस्व मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो के अलावा उनके पास कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल सहकारिता मंत्रालय की भी जिम्मेदारियां है। हरीश चौधरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनिंदा करीबी मंत्रियों में गिने जाते थे।
सोशल मीडिया पर इनकी सक्रियता एवं सरकारी कार्यों में डिजिटलीकरण माध्यम को अपनाने में जोर देने के कारण उनके प्रयासों की सराहना की जाती है।