स्क्यापारेल्ली क्रेटर (मंगल ग्रह)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मार्स ग्लोबल सर्वेयर द्वारा खींचा गया स्क्यापारेल्ली क्रेटर का चित्र

स्क्यापारेल्ली (अंग्रेज़ी: Schiaparelli) मंगल ग्रह पर स्थित एक प्रहार क्रेटर है। लगभग गोल-आकार रखने वाला यह क्रेटर मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा के पास साइनस सेबेयस चतुष्कोण नामक क्षेत्र में स्थित है और ४६१ किमी (२८६ मील) के व्यास (डायामीटर) का है। इस क्रेटर के अंदर कई परते देखी जा सकती हैं। खगोलशास्त्री अनुमान लगाते हैं कि क्रेटर बनने के बाद पानी, वायू और ज्वालामुखीय क्रियाओं ने इन परतों को बनाया है। परतों के नियमित क्रमों को देखते हुए यह भी अंदाज़ा लगाया जाता है कि इन्हें बनाने में मौसमों के क्रम का भी हाथ अवश्य होगा। स्क्यापारेल्ली क्रेटर इतना प्राचीन है कि इसके बनने के बाद वायु और जल ने कुछ हद तक इसे मलबे से भर दिया और उसके बाद इसके अंदर और भी प्रहार हुए। इस कारणवश स्वयं इस क्रेटर के अंदर भी कई सारे छोटे क्रेटर मौजूद हैं।[१][२]

नामोत्पत्ति

स्क्यापारेल्ली क्रेटर का नाम इतालवी खगोलशास्त्री जिओवानी स्क्यापारेल्ली पर रखा गया है।

कुछ सम्बन्धित चित्र

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।