सोम्ब नदी
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
सोम्ब अथवा सोमनदी हरियाणा राज्य के जिला यमुनानगर मे बहती एक बरसाती नदी है। यह वर्षा ऋतु मे तीव्र वेग से बहती है। इसका उद्गम हरियाणा और हिमाचल की सीमा से सटे भैरों नामक स्थान के पास से है। यह यमुनानगर जिले मे आदिबद्री के पास हरियाणा मे प्रवेश करती है। कुछ लोगों का मानना है कि यही पौराणिक सरस्वती नदी है लेकिन यह मानना उचित नही है। यह नदी दादुपूर के पास पश्चिमी यमुना नहर मे विलीन हो जाती है।यह लगभग 50 किमी की दूरी तय करती है।