सोनिया सोटोमायोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सोनिया सोटोमायोर
Sonia Sotomayor in SCOTUS robe.jpg
संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की एसोसिएट जस्टिस
जन्म साँचा:birth date and age
ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
राष्ट्रीयता लैटिन अमेरिकी
व्यवसाय न्यायाधीश
प्रसिद्धि कारण अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लातिन अमेरिकी मूल की प्रथम महिला न्यायाधीश

सोनिया सोटोमायोर (/ˈsnjə ˌstmˈjɔːr/, Spanish: [ˈsonja sotomaˈʝor];[१] जन्म: 25 जून 1954) अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लातिन अमेरिकी मूल की न्यायाधीश हैं। वे इस पद पर पहुंचने वाली तीसरी महिला हैं तथा अल्पसंख्यक समुदाय स्पानी मूल की पहली महिला है।[२]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

सोनिया सोटोमायोर का जन्म न्यूयॉर्क शहर के पास ब्रोंक्स नगर में 25 जून 1954 को हुआ था, जबकि उनके माता पिता प्यूर्टो रिको में पैदा हुए थे।[३]न्यूयॉर्क के सबसे बदनाम और खस्ताहाल इलाके ब्राँक्स में पली सोनिया ने नौ साल की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया। उनकी मां मारसोनिया नर्स थीं और अपने दोनों बच्चों को पालने के लिए उन्हें हफ़्ते में छह दिन सुबह से शाम तक काम करना पड़ता था। संघर्ष करना और जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा ने सोतोमायोर को बेहद अनुशासित और महत्वाकांक्षी बनाया। स्टाईपंड के साथ उन्होने देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की, मेहनत और लगन के बलबूते समय से पहले कानून की डिग्री पाई। उन्होने 1976 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से उत्तम मार्क के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1979 में येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री ली। उस समय वे येल लॉ जर्नल में संपादक के पद पर कार्यरत थीं।[४]

करियर

सोटोमायोर की प्रथम नियुक्ति वर्ष 1979 में मैनहट्टन जिला अटार्नी रॉबर्ट एम. मोरगेनथौ के अधीनस्थ सहायक जिला अटार्नी के रूप में हुई। 1979 से लेकर 1984 में उनके निजी प्रैक्टिस में प्रवेश तक वे इसी पद पर कार्यरत रहीं। वे आगामी आठ वर्षों 1984 से 1992 तक न्यूयॉर्क शहर के कानूनी फर्म पाविया एंड हरकोर्ट में एक सिविल अटार्नी के रूप में अपनी सेवाएँ दी। अप्रैल 1984 से दिसंबर 1987 तक इस फार्म में सहयोगी के रूप में कार्य करने के बाद वे 1988 में फार्म की भागीदार बन गईं।[५][६]

वे वर्ष-1992 में एक संघीय जिला न्यायाधीश के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के जिला न्यायालय के अंतर्गत न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में नियुक्त हुईं। वर्ष-1992 से 1998 तक वे इस पद पर कार्यरत रहीं। वे वर्ष 1998 से 2009 में संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जस्टिस के रूप में नामित होने से पूर्व तक यूनाइटेड स्टेट कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर दि सेकेंड सर्किट में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रहीं।[५]

अगस्त 2009 में अमेरिकी सीनेट ने सुप्रीम कोर्ट की पहली स्पानी मूल की जज सोनिया सोटोमायोर के नाम को एसोसिएट जस्टिस के रूप में मंज़ूरी दे दी और वे इस पद पर पहुंचने वाली तीसरी महिला बनीं। अमेरिकी संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में किसी व्यक्ति के जज के पद पर बहाली के बाद वो जीवनपर्यंत इस पद पर रहता है। नियुक्ति से पहले जजों को अमेरिकी राष्ट्रपति की संस्तुति भी चाहिए होती है। लेकिन आखिरी मुहर सीनेट की लगना ज़रूरी है। इसी आधार पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की संस्तुति के पश्चात अमेरिकी सीनेट ने 68-31 के अंतर से सोटोमायोर के नाम की संस्तुति की और 59 डेमोक्रेटो औऱ 9 रिपब्लिकनों ने उनके पक्ष में वोट किया।[२]

सन्दर्भ

  1. उसके नाम सोटोमायोर के उच्चारण की ऑडियो फाइल स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. अंग्रेजी रूपांतर के लिए, देखें inogolo: pronunciation of Sonia Sotomayor स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  2. इस तक ऊपर जायें: साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. इस तक ऊपर जायें: New York Times, "Sotomayor Is Recalled as a Driven Rookie Prosecutor," जून 7, 2009 स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।Scroll to page 2
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons category