सैम रॉकवेल
सैम रॉकवेल | |
---|---|
![]() 2012 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पर सैम रॉकवेल | |
जन्म |
5 November 1968 डेली सिटी, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य |
आवास | लॉस एंजेलिस, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य |
शिक्षा प्राप्त की | रुथ असवा सैन फ्रांसिस्को स्कूल ऑफ़ आर्ट्स[१] |
व्यवसाय | अभिनेता |
कार्यकाल | 1988–वर्तमान |
साथी | लेस्ली बिब्ब (2007–वर्तमान) |
सैम रॉकवेल (जन्म 5 नवंबर 1968) एक अमेरिकी अभिनेता है। वह लॉन डॉग्स (1997), कन्फेशन्स ऑफ ए डेंजरस माइंड (2002), मैचस्टीक मेन (2003), द हिचहाइकर गाइड टू दी गैलेक्सी (2005), मून (200 9), जी-फोर्स (2009), और सेवन साइकोपाथ्स (2012) में अपनी उमदा भूमिकाओं के लिए जाने जाते है।
डेली सिटी, कैलिफ़ोर्निया में जन्में रॉकवेल[२] का पालन सैन फ़्रांसिस्को में उनके पिता पीट रॉकवेल ने किया। उन्होंने अपनी उच्च विद्यालय की शिक्षा के लिए सैन फ्रांसिस्को स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लिया, लेकिन स्नातक होने से पहले ही स्कूल छोड़ दिया। उनके माता-पिता ने उन्हें एक मुक्त विद्यालय में दाखिला कराया जहाँ उनका रूझान अभिनय के क्षेत्र में हुआ और अपना स्नातक होने के बाद वो इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये न्यूयॉर्क में आकर रहने लगे।[३]
अपराध नाटक फ़िल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी (2017) में एक परेशान पुलिस डिप्टी के रूप में उनकी भूमिका के लिए, रॉकवेल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार, बाफ्टा अवार्ड, और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, मोशन पिक्चर और दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स प्राप्त हुए। इसे उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ भूमिका भी कही जा सकती है।
व्यक्तिगत जीवन
रॉकवेल ने कभी शादी नहीं की हलांकि 2007 के बाद से रॉकवेल अभिनेत्री लेस्ली बिब के साथ रिश्ते में है, वे दोनों आयरन मैन 2 में भी दिखाई दिए।[४]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web