सैफ़-उल-मुलूक झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infoboxसाँचा:main otherसाँचा:main other सैफ़-उल-मुलूक झील (अंग्रेज़ी: Lake Saiful Muluk, उर्दु: جھیل سیف الملوک) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले की काग़ान घाटी में स्थित एक पर्वतीय झील है। यह समुद्रतल से ३,२२४ मीटर (१०,५७८ फ़ुट) की ऊँचाई पर वृक्षरेखा से भी अधिक ऊँचाई पर स्थित है, और पाकिस्तान की सबसे ऊँची झील है।[१]

नामार्थ

झील का नाम अरबी भाषा से लिया गया है। "सैफ़" का अर्थ "तलवार" होता है। "मलिक" का अर्थ "स्वामी" या "अधिपति" होता है, लेकिन यह "राजकुमार" का अर्थ भी रखता है। "मुलूक" इसी शब्द का बहुवचन है। झील के नाम का अर्थ "राजकुमारों की तलवार" है। स्थानीय लोक-मान्यता के अनुसार यह एक राजकुमार का नाम था जिसे झील में रहने वाली एक परी से प्रेम हो गया था।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Transhumant Grazing Systems in Temperate Asia," J. M. Suttie, Food & Agriculture Organization, 2003, ISBN 9789251049778