सेलेन्गा नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सेलेन्गा नदी और उसकी उपनदियों के मार्गों का नक़्शा

सेलेन्गा नदी (मंगोल: Сэлэнгэ мөрөн, सेलेन्गे मोरोन; रूसी: Селенга; अंग्रेज़ी: Selenga) मंगोलिया और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के बुर्यातिया गणतंत्र की एक प्रमुख नदी है। यह इदेर नदी (Ider) और देलगेर नदी (Delgermörön) के विलय से बनती है और इसका पानी अंत में बायकल झील में एक नदीमुख (डेल्टा) बनाकर मिल जाता है। इसकी कुल लम्बाई ९९२ किमी है और यह येनिसेय-अंगारा नदी मंडल के लिए जल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।[१] बायकल झील में जाने वाला लगभग आधा पानी इसी नदी से आता है।[२]

मंगोलिया के सेलेन्गे प्रान्त का नाम इसी नदी से आया है।

सेलेन्गा नदी के अन्य नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Сэлэнгэ мөрөн स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, www.medeelel.mn, Accessed July 16, 2007
  2. Mongolei- Land zwischen Taiga und Wüsteसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link], Hellmuth Barthel, Haack, 1988