सूरत थानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
สุราษฎร์ธานี
नगर निगम
सूरत थानी
म्युनिसिपल कार्यालय
म्युनिसिपल कार्यालय
सूरत थानी का आधिकारिक सील
सील
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
प्रान्तसूरत थानी प्रान्त
ज़िलाअम्फोए म्युआंग सूरत थानी
शासन
 • महापौरथीराकित वांगमुथिताकुल
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2009)
 • कुल१२८,१७९
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
समय मण्डलICT (यूटीसी+7)

साँचा:template other

सूरत थानी (साँचा:lang-th, IPA: [surâːt tʰaːniː]) दक्षिणी थाईलैंड में स्थित सूरत थानी प्रान्त के अम्फोए म्युआंग सूरत थानी ज़िले का एक नगर है। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से 651 कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। यह सूरत थानी प्रान्त की राजधानी भी है। 2009 की जनगणना अनुसार नगर की जनसंख्या 128,179 है तथा क्षेत्रफल 68.97 वर्ग कि॰ मी॰ है। नगर का जनघनत्व 1,858.47 प्रति वर्ग कि॰ मी॰ है।

यह नगर थाईलैंड की खाड़ी के किनारे तापी नदी के मुहाने पर बसा है। यहाँ पर कोई मुख्य पर्यटक आकर्षण केन्द्र नहीं हैं। यहाँ पर क्षेत्रीय वाणिज्यिक केन्द्र है जहाँ से रबर और नारियल का व्यापार होता है।

इतिहास

नगर को यहाँ नाम राजा वाजिर्वुध (राम षष्ठ) के द्वारा दिया गया है, जिसका अर्थ "सज्जन लोगों का नगर" है। नगर को यह नाम स्थानीय लोगों की बौद्ध धर्म में गहरी आस्था के कारण दिया गया है। इससे पूर्व नगर का नाम बन्दोन था। नगर का यह नाम भारतीय नगर सूरत के नाम से लिया गया है जो कि भारतीय राज्य गुजरात में स्थित है। इसके अतिरिक्त नगर से बहने वाली नदी का नाम भी भारतीय नदी तापी के नाम पर रखा गया है जो कि सूरत नगर से बहती है।

जलवायु

सूरत थानी उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु के अंतर्गत आता है। यहाँ वर्ष भर तापमान स्थिर रहता है। अक्टूबर व नवम्बर में भारी बरसात होती है।

सूरत थानी (1981–2010) के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 35.0
(95)
36.6
(97.9)
38.8
(101.8)
39.7
(103.5)
39.8
(103.6)
36.8
(98.2)
36.4
(97.5)
36.6
(97.9)
35.8
(96.4)
35.7
(96.3)
36.3
(97.3)
35.0
(95)
39.8
(103.6)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 31.1
(88)
32.7
(90.9)
34.2
(93.6)
35.0
(95)
34.0
(93.2)
33.4
(92.1)
32.9
(91.2)
32.7
(90.9)
32.4
(90.3)
31.6
(88.9)
30.3
(86.5)
29.9
(85.8)
32.5
(90.5)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) 25.6
(78.1)
26.4
(79.5)
27.5
(81.5)
28.3
(82.9)
27.7
(81.9)
27.6
(81.7)
27.1
(80.8)
27.0
(80.6)
26.7
(80.1)
26.4
(79.5)
26.0
(78.8)
25.5
(77.9)
26.8
(80.2)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 21.1
(70)
21.1
(70)
21.9
(71.4)
23.4
(74.1)
23.8
(74.8)
23.7
(74.7)
23.3
(73.9)
23.4
(74.1)
23.2
(73.8)
23.1
(73.6)
22.9
(73.2)
22.0
(71.6)
22.7
(72.9)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) 16.5
(61.7)
16.2
(61.2)
17.0
(62.6)
20.0
(68)
20.7
(69.3)
20.5
(68.9)
20.5
(68.9)
20.2
(68.4)
19.7
(67.5)
19.5
(67.1)
18.5
(65.3)
17.6
(63.7)
16.2
(61.2)
औसत वर्षा मिमी (inches) 36.8
(1.449)
12.3
(0.484)
24.0
(0.945)
73.4
(2.89)
178.0
(7.008)
125.0
(4.921)
148.8
(5.858)
139.6
(5.496)
188.4
(7.417)
236.4
(9.307)
329.9
(12.988)
129.4
(5.094)
१,६२२
(६३.८५८)
औसत वर्षाकाल 5.4 2.0 3.4 7.6 17.2 14.6 16.5 16.4 19.1 18.6 17.4 12.0 150.2
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) 81 77 75 77 82 81 82 82 84 87 87 84 82
माध्य मासिक धूप के घण्टे 198.4 214.7 201.5 183.0 155.0 114.0 114.7 114.7 108.0 108.5 138.0 176.7 १,८२७.२
माध्य दैनिक धूप के घण्टे 6.4 7.6 6.5 6.1 5.0 3.8 3.7 3.7 3.6 3.5 4.6 5.7 5.0
स्रोत #1: थाई मौसम विभाग[१]
स्रोत #2: Office of Water Management and Hydrology, Royal Irrigation Department (sun and humidity)[२]

परिवहन

रेलमार्ग

सूरत थानी बैंकॉक से सीधे रेलवे लाइन द्वारा जुड़ा हुआ है। सूरत थानी रेलवे स्टेशन प्रान्त का मुख्य रेलवे स्टेशन है।

हवाई मार्ग

सूरत थानी हवाई अड्डा नगर से सड़क मार्ग द्वारा 30 कि॰ मी॰ की दूरी पर स्थित है।[३]

जलमार्ग

प्रमुख फेरी घाट डॉन साक में है जो कि नगर से 40 कि॰ मी॰ पूर्व में स्थित है।

सन्दर्भ