सुपरगर्ल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सुपरगर्ल
चित्र:DC Supergirls.jpg
प्रकाशक डीसी कॉमिक्स
पहला अवतरण एक्शन कॉमिक्स #२५२ (मई १९५९)
शक्तियां
  • अमानवीय शक्ति, तेज रफ़्तार
  • ज़ख्म भरने की ताकत
  • सूक्ष्म सुनने की ताकत
  • जमा देने वाली बर्फिली साँसे
  • लंबी उम्र
  • गुरुत्व के विपरीत उड़ने की शक्ति
  • आरपार देखने की शक्ति, एक्स-रे विजन
  • बुद्धिमत्ता

सुपरगर्ल डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाली कई काल्पनिक चरित्रों का नाम है। कारा ज़ोर-एल को मूल तथा सबसे प्रसिद्द सुपरगर्ल माना जाता है। इस चरित्र को लेखक ओटो बिन्दर द्वारा बनाया गया था, और कलाकार अल प्लास्टिनो ने इसका डिजाइन तैयार किया था। कारा सर्वप्रथम एक्शन कॉमिक्स #२५२ (मई १९५९) में प्रकाशित "द सुपरगर्ल फ्रॉम क्रिप्टोन" नामक एक कहानी में दिखाई दी थी। १९८५ में कारा की मृत्यु के बाद कई अलग अलग चरित्रों ने सुपरगर्ल नाम अपनाया, जिनमें मैट्रिक्स, लिंडा डैनवर्स और सिर-एल इत्यादि प्रमुख हैं।

कॉमिक बुक में उपस्थिति के अपने शुरुआती दिनों के बाद से यह चरित्र एनीमेशन, फिल्म, टेलीविजन और व्यापार संबंधी अन्य माध्यमों में प्रदर्शित होती रही है। मई २०११ में सुपरगर्ल को आईजीएन ने अपनी टॉप १०० कॉमिक बुक हीरोज ऑफ़ ऑल टाइम की सूची में ९४वें स्थान पर रखा।[१] इसके बाद नवंबर २०१३ में भी आईसीएन ने इस चरित्र को डीसी कॉमिक्स के शीर्ष 25 नायकों की सूची में १७वें स्थान पर रखा।[२]

चरित्र जीवनी

मूल सुपरगर्ल (कारा ज़ोर-एल) रिश्ते में सुपरमैन की चचेरी बहन है। पहले कुछ वर्षों तक तो उसे सुपरमैन की कॉमिक कथाओं में एक सहायक चरित्र के रूप में दर्शाया गया, और फिर १९६९ में डीसी की एडवेंचर कॉमिक्स शृंखला में उसे पहली बार मुख्य चरित्र के रूप में प्रदर्शित किया गया। १९७२ में सुपरगर्ल के नाम की प्रथम कॉमिक शृंखला जारी की गयी, जो १९७४ तक प्रकाशन में रही। इसके बाद १९८२ में द डेरिंग न्यू एडवेंचर्स ऑफ़ सुपरगर्ल नामक एक मासिक कॉमिक शृंखला भी जारी की गयी, लेकिन १९८४ में उसका प्रकाशन भी बंद कर दिया गया। १९८५ में क्राइसिस ऑन इनफिनिट अर्थ्स कहानी शृंखला में कारा की मृत्यु हो गयी।[३]

क्राइसिस कथा शृंखला के बाद सभी डीसी पात्रों को रीबूट किया गया।[४] इस रीबूट में सुपरगर्ल के उद्गम की कथा भी पूरी तरह बदल दी गयी। ना तो वह अब सुपरमैन की बहन थी, और ना ही क्रिप्टोन वासी। इस नए चरित्र का नाम मैट्रिक्स रखा गया। मैट्रिक्स एक कृत्रिम जीव थी, जिसे लेक्स लूथर द्वारा पॉकेट कॉन्टीनम से बने प्रोटोप्लाज्म से निर्मित किया था। मैट्रिक्स सबसे पहले सुपरमैन वी२, #१६ (अप्रैल १९८८) में दिखाई दी। १९९६ में लेखक पीटर डेविड द्वारा रचित सुपरगर्ल नामक कॉमिक शृंखला का प्रकाशन शुरू हुआ। शृंखला की शुरुआत में ही लिंडा डैनवर्स नामक एक महिला को बचाने के प्रयास में मैट्रिक्स का उसके शरीर के साथ विलय हो गया। मनुष्य शरीर प्राप्त करने के बाद कुछ वर्षों तक मैट्रिक्स ने सार्वजनिक जीवन में लिंडा डैनवर्स नाम से रहना शुरू किया।

सुपरगर्ल #५० में मैट्रिक्स और लिंडा के शरीर अलग हो गए।[५] हालाँकि इतने दिनों तक मैट्रिक्स के साथ रहने के कारण लिंडा ने भी शक्तियां प्राप्त की, और फिर उसने भी कुछ समय तक सुपरगर्ल नाम अपनाया। २००५ की शृंखला इनफिनिट क्राइसिस में हुई घटनाओं में मैट्रिक्स को इतिहास से मिटा दिया गया।[६] सुपरगर्ल #७५ (दिसंबर २००२) में भविष्य में आयी कारा ज़ोर-एल की मुलाकात लिंडा से हुई, और फिर कारा के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर लिंडा उसके समय में इतिहास में चली गयी। इसी समयकाल में उसने सुपरमैन से विवाह किया, और उन दोनों की एक पुत्री भी हुई। हालाँकि अज्ञात कारणों से कुछ वर्षों बाद लिंडा सुपरमैन को बिना कुछ बताये कहीं गायब हो गयी।[७] २००८ में आयी एक लघु शृंखला रेन इन हेल में लिंडा फिर प्रदर्शित हुई, जिसमें दर्शाया गया कि लिंडा अब नर्क में है।[८] सुपरमैन और लिंडा की पुत्री, ऐरिएला केंट ने भी भविष्य में सुपरगर्ल नाम अपनाया।

२००३ की कॉमिक शृंखला सुपरमैन: द १० सेंट एडवेंचर #१ में सिर-एल नामक एक नयी सुपरगर्ल प्रकट हुई, जो कि, उसके अनुसार सुपरमैन और लोइस लेन की भविष्य से आयी बेटी थी। मानव रूप में वह मिया नाम से सार्वजनिक जीवन जीती थी। बाद की पुस्तकों में खुलासा हुआ कि वह कोई क्रिप्टोनियन नहीं, बल्कि एक मनुष्य थी, जिसे अपनी शक्तियां खलनायक ब्रेनियेक से प्राप्त हुई थी। ब्रेनियेक के साथ हुई एक लड़ाई में ही उसकी मृत्यु भी हो गयी। सुपरमैन #२०० में टाइमलाइन ने स्वयं को पुनर्गठित कर दिया, और इससे सिर-एल का अस्तित्व सदा के लिए मिट गया।

सिर-एल की मृत्यु के बाद डीसी कॉमिक्स कॉन्टिनुइटी के अंतर्गत "द सुपरगर्ल फ्रॉम क्रिप्टन" (२००४) नामक सुपरमैन/बैटमैन कॉमिक बुक श्रृंखला के अंक #८ में कारा ज़ोर-एल का एक आधुनिक संस्करण पुन: प्रस्तुत किया गया, जिसने कई अन्य डीसी कॉमिक्स प्रकाशनों में सहायक भूमिका निभाई। आधुनिक कारा ज़ोर-एल पर आधारित सुपरगर्ल नामक एक कॉमिक पुस्तक श्रृंखला वर्तमान में प्रकाशन में है।

अन्य संस्करण

  • पावर गर्ल - पावर गर्ल कारा ज़ोर-एल का एक अन्य संस्करण है। पावर गर्ल मूलतः अर्थ-२ से है, जहाँ वह सुपरमैन (कल-एल) की चचेरी बहन है, और उस ब्रह्मांड में सुपरगर्ल नाम का उपयोग करती है।
  • एंड्रोमेडा - एंड्रोमेडा या लौरेल गैंड लीजन ऑफ़ सुपरहीरोज़ कथा शृंखला में कारा की जगह प्रतिस्थापित एक सुपरहीरो है। सुपरमैन के मैन ऑफ़ स्टील रीबूट में उसका अस्तित्व मिटा दिया गया था।
  • ऐरिएला केंट - ऐरिएला केंट सुपरमैन और लिंडा डैनवर्स की पुत्री है। वह ८५३वीं शताब्दी से आयी है, और पहली बार मैनी हैप्पी रिटर्न्स कथा शृंखला में दिखी थी।

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. "Killing Supergirl was my idea, approved by DC in order to make Superman the sole survivor of Krypton for his new relaunch. Everyone was in agreement but I was the first to suggest it." साँचा:webarchive – Marv Wolfman, MarvWolfman.com: Q&A. Retrieved on September 14, 2008.
  4. Peter Sanderson, Amazing Heroes #96, June 1986. "Superman will be the only Kryptonian who survived the destruction of Krypton." – John Byrne on The Man of Steel. Excerpted here साँचा:cite web
  5. David, Peter (w), Frank, Gary (p). Supergirl #50. DC Comics
  6. Newsarama.com: Crisis Counseling: The Finale साँचा:webarchive
  7. David, Peter (w), Benes, Ed (p). Hail and Farewell v4, 80 (May 2003), DC Comics
  8. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:सुपरगर्ल