सीमा मल्होत्रा
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| सीमा मल्होत्रा सांसद (यूके) | |
|---|---|
| |
सांसद (यूके)
फेलथम और हेस्टन (ब्रिटेन का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) | |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण 15 दिसंबर 2011 | |
| पूर्वा धिकारी | एलन कीन |
| बहुमत | 6,203 (26.7%) |
| जन्म | साँचा:br separated entries |
| राजनीतिक दल | लेबर पार्टी (यूके), कॉपरेटिव पार्टी |
| शैक्षिक सम्बद्धता | वारविक विश्वविद्यालय |
| जालस्थल | सीमा मल्होत्रा का व्यक्तिगत जालस्थल |
| साँचा:center | |
सीमा मल्होत्रा (अँग्रेजी: Seema Malhotra, जन्म: 7 अगस्त 1972), ब्रिटेन के फेल्थम एंड हेस्टन सीट से सांसद हैं[१] और भारतीय मूल की ब्रिटेन में पहली शैडो मंत्री हैं। वे किसी भी पार्टी से शैडो मंत्री बनने वाली ब्रिटेन की पहली सांसद हैं। वे लेबर पार्टी से जुड़ी हैं। लेबर पार्टी ने घरेलू हिंसा और उससे संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए और महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। शैडो मंत्री संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी का एक सदस्य होता है, जिसे अगर उसकी पार्टी सत्ता में आती है तो मंत्री पद दिया जाता है।[२]
13 सितंबर, 2015 को उन्हें लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन द्वारा ‘ट्रेजरी की शैडो चीफ सेक्रेटरी’ नियुक्त किया गया है।[३]
