साक्षी मलिक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साक्षी मलिक
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
कद साँचा:convert
वज़न साँचा:convert
खेल
देश भारत
खेल फ्रीस्टाईल कुश्ती
प्रतिस्पर्धा 58 किलोग्राम
कोच ईश्वर दहिया, नेशनल कोच - कुलदीप मलिक, कृपाशंकर बिश्नोई
उपलब्धियाँ एवं खिताब
राष्ट्रीय फाइनल india
ओलम्पिक फाइनल कांस्य -2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक-५८ किलोग्राम भारवर्ग

साक्षी मलिक (साँचा:lang-en) (जन्म: ०३ सितम्बर १९९२) भारतीय महिला पहलवान हैं।[२] इन्होंने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता है। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वे पहली महिला पहलवान हैं।[३] इससे पहले इन्होंने ग्लासगो में आयोजित २०१४ के राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था।[४] २०१४ के विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वो एक जाट समुदाय से है।

व्यक्तिगत जीवन

साक्षी के पिता श्री सुखबीर मलिक डीटीसी में बस कंडक्टर हैं तथा उनकी माता श्रीमती सुदेश मलिक एक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।[५][६]

२०१६ ओलम्पिक

२०१६ ओलम्पिक में साक्षी ने रेपचेज़ प्रणाली के तहत काँस्य पदक हासिल किया। इस मुकाबले में वे एक समय में ५-० से पीछे चल रहीं थी किंतु शानदार वापसी करते हुए अंत में ७-५ से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखरी कुछ सेकंड में जो दो विजयी अंक उन्होंने जीते उसे प्रतिद्वंद्वी पक्ष द्वारा चैलेंज किया गया, लेकिन निर्णायकों ने अपना फैसला बरकरार रखा और असफल चैलेंज का एक और अंक साक्षी के खाते में जुड़ा जिसे अंतिम स्कोर ८-५ हो गया। २०१६ के ओलंपिक में भारत का यह पहला पदक था।

पदक जीतने के बाद उन्हें कई इनाम देने की घोषणा हुई।[७][८] साथ में भारत सरकार ने २०१६ में साक्षी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा।[९]

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  5. साँचा:cite news
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।