साइमन किनबर्ग
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| साइमन डेविड किनबर्ग | |
|---|---|
| चित्र:Simon Kinberg by Gage Skidmore.jpg | |
| जन्म |
साइमन डेविड किनबर्ग[१] २ अगस्त १९७३ लंदन, इंग्लैण्ड, यूके |
| शिक्षा |
ब्राउन विश्वविद्यालय साँचा:small कोलंबिया विश्वविद्यालय साँचा:small |
| व्यवसाय | पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता, टेलीविजन निर्माता |
| जीवनसाथी | माली हेलेड (वि २००१)[२] |
| बच्चे | २ |
साइमन डेविड किनबर्ग (जन्म: २ अगस्त १९७३)[३] एक ब्रिटिश मूल के अमेरिकी पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता और टेलीविजन निर्माता है। किनबर्ग विशेषकर एक्स-मैन फिल्म शृंखला पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं, हालाँकि इसके अतिरिक्त उन्होंने मिस्टर एंड मिसेज़ स्मिथ तथा शेरलॉक होम्स जैसी फिल्में भी लिखी हैं। कुछ अन्य फ़िल्मों पर उन्होंने निर्माता के रूप में कार्य किया है, जैसे सिंड्रेला और द मार्शियन, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अकादमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। उनकी निर्माण कंपनी किनबर्ग जॉनर की ट्वेंटिएथ सेंचुरी फ़ॉक्स के साथ फर्स्ट लुक डील है।[४] किनबर्ग २०१९ की फ़िल्म डार्क फीनिक्स के साथ निर्देशक के रूप में पदार्पण करेंगे।[५][६]