साँचा:Info france

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य ; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। यहाँ कृषि प्रमुख उद्योग है। यूरोप में कृषिगत वस्तुओं के निर्यात में नीदरलैंड्स के बाद इसका ही स्थान है। कृषि योग्य क्षेत्र अधिकांश उत्तरी भाग में स्थित है। कृषि में गेहूँ, जौ, जई, चुकंदर, पटुआ, आलू तथा अंगूर का स्थान प्रमुख है। फ्रांस, विशेष रूप से पेरिस में, दुनिया के बड़े और प्रसिद्ध संग्रहालय हैं, जिनमे से कुछ जैसे की लौवर, जो कि दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाली कला संग्रहालय है, म्यूसी डी'ओर्से, जोकि प्रभावितवाद को समर्पित है, और ब्यूबुर्ग, जोकि समकालीन कला को समर्पित हैं। डिज़नीलैंड पेरिस यूरोप का सबसे लोकप्रिय थीम पार्क है, 2009 में डिजनीलैंड पार्क और वॉल्ट डिज़नी स्टूडियोज पार्क में आने वाले आगंतुक की संख्या 15 मिलियन थी। जनवरी 2017 तक फ्रांस की जनसंख्या लगभग 67 मिलियन अनुमानित हैं,जिसमे 64.8 मिलियन लोग महानगरीय फ्रांस में रहते हैं। फ्रांस विश्व में 20वां सबसे आबादी वाला देश है और यूरोप में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। चित्र:Nuvola filesystems www.png फ़्रान्स के बारे में अधिक ...