सनम बेवफ़ा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सनम बेवफ़ा
चित्र:सनम बेवफ़ा.jpg
सनम बेवफ़ा का पोस्टर
निर्देशक सावन कुमार तक
निर्माता सावन कुमार तक
लेखक अनवर ख़ान (संवाद)
अभिनेता सलमान ख़ान,
चाँदनी,
कंचन,
प्राण,
डैनी डेनजोंगपा
संगीतकार महेश किशोर
प्रदर्शन साँचा:nowrap 11 जनवरी, 1991
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

सनम बेवफ़ा 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन सावन कुमार टक ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान, चाँदनी, प्राण और डैनी डेनजोंगपा ने मुख्य किरदार निभाया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 जनवरी 1991 को दिखाया गया और इसका बाद में बंगाली भाषा में "डेन मोहोर" नाम से फिल्म बनाया गया, जो 3 मार्च 1995 को दिखाया गया।

कहानी

ये फिल्म दो ऐसे परिवार की है, जो कई पीढ़ियों से आपस में झगड़ते आ रहे हैं। शेर खान (डैनी डेनजोंगपा) का बेटा, सलमान (सलमान खान) को फतेह खान (प्राण) की बेटी, रुखसार (चाँदनी) से प्यार हो जाता है। जब सच्चाई का पता चलता है तो फतेह खान अपने गुस्से को रोक नहीं पाता, और वहीं शेर खान इस खबर से बहुत खुश हो जाता है कि उसके बेटे को दुश्मन की बेटी से प्यार है। वो सलमान से वादा करता है कि वो उसकी शादी रुखसार से कराएगा। कई मुश्किलों के बाद दोनों की शादी हो जाती है।

शादी के समारोह के दिन फतेह खान हक़-मेहर (दाज) में ऐसी मांग करता है कि किसी को विश्वास ही नहीं होता है। शेर खान इस मांग से हक्का-बक्का रह जाता है, पर अपने बेटे की खुशी के लिए वो उस मांग को पूरा कर देता है। इस अपमान का बदला लेने के लिए शादी के अगली सुबह ही वो रुखसार को घर से बाहर कर देता है।

ये दोनों परिवारों में विवाद उत्पन्न कर देता है, जो कई लोगों के मौत के बाद भी नहीं रुकता है। शेर खान और फतेह खान दोनों ही अपने अपने फैसले पर अटल रहते हैं, जब तक कि उन्हें ये पता नहीं चला था कि रुखसार, सलमान के संतान की माँ बनने वाली है।

कलाकार

संगीत

सभी गीत सावन कुमार तक द्वारा लिखित; सारा संगीत महेश किशोर द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."अल्लाह करम करना"लता मंगेशकर4:20
2."अंगूर का दाना हूँ"कविता कृष्णमूर्ति4:36
3."बेइरादा नजर मिल गई"विपिन सचदेव5:24
4."चूड़ी मजा ना देगी"लता मंगेशकर5:22
5."जिनके आगे जी"लता मंगेशकर3:56
6."मेरी जान चली"विवेक शर्मा4:59
7."मुझे अल्लाह की कसम"लता मंगेशकर, विपिन सचदेव4:42
8."ओ हरे दुपट्टे वाली"विपिन सचदेव5:24
9."सनम बेवफ़ा"लता मंगेशकर, विपिन सचदेव6:10

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ