सत्या 2

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सत्या 2
निर्देशक राम गोपाल वर्मा
निर्माता एम सामन्त कुमार रेड्डी
लेखक राधिका आनन्द
अभिनेता पुनीत सिंह रतन (हिन्दी)
शर्वानन्द (तेलुगू)
अनायिका सोती
आराधना गुप्ता
संगीतकार अमर मोहिले[१]
कार्य अरोड़ा
छायाकार विकास सराफ़
संपादक साँगा प्रताप कुमार
वितरक मैमथ मिडिया एण्टरटेन्मेण्ट प्राइवेट लिमिटेड
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • 25 October 2013 (2013-10-25) (संयुक्त अरब अमीरात)
  • 8 November 2013 (2013-11-08) (भारत)
देश भारत
भाषा हिन्दी
तेलुगू
लागत १५ करोड़ (US$१.९७ मिलियन)[२]

साँचा:italic title

सत्या २ राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फ़िल्म सत्या (1998) की उत्तरकृति फ़िल्म है।[३] फ़िल्म को एक साथ दो भारतीय भाषाओं हिन्दी और तेलुगू में जारी किया गया।[४] फ़िल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है और निर्माता सैनी एस जोहरी हैं।[५][६][७] फ़िल्म अभिनेता पुनीत सिंह रतन (हिन्दी), शर्वानन्द (तेलुगू), अनायिका सोती, आराधना गुप्ता और महेश टाकुर प्रमुख भूमिका में हैं।[८][९][१०][११] फ़िल्म में आप्रवासी सत्या की कहानी को दिखाया जाता है जो मुम्बई में मुम्बई अण्डरवर्ल्ड को पुनःनिर्मित करने के उद्देश्य से आता है।[१२]

कथानक

फ़िल्म की कहानी सत्या (पुनीत सिंह) के इर्द-गिर्द घुमती है जो मुम्बई इस इरादे के साथ आता है कि हिन्दुस्तान में मुम्बई के अण्डरवर्ल्ड़ को पुनःस्थापित करके उसे संगठित और नियमबद्ध तरिके से चलाया जाये। मुम्बई में वह अपने बचपन के दोस्त नारा के साथ रुकता है और उसके जरिए उसे बिल्डर पवन लहोटी की कंपनी में नौकरी मिल जाती है। पवन के जरिए वह पूर्व गैंगस्टर आर.के. और दूसरे बिल्डर संघी के संपर्क में आता है। आरके और संघी की आपसी रंजिश के कारण एसीपी भारती दोनों के पीछे पड़ता है। तब आरके सत्या की मदद से संघी और एसीपी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाता है। योजना को अंजाम देने के बदले सत्या को 25 लाख रुपए इनाम में मिलते हैं। उन पैसों से फ्लैट खरीदकर अपनी पत्नी चित्रा और मां को भी मुम्बई बुला लेता है। परिवार और सत्या का दोस्त नारा, सत्या की हकीकत से अंजान है और जब हकीकत परत™दर™परत खुलती है।

पात्र

  • पुनीत सिंह रतन - सत्या (हिन्दी संस्करण)
  • शर्वानन्द - सत्या (तेलुगू संस्करण)
  • अनायिका सोती - चित्रा[१३]
  • महेश ठाकुर - लाहोटी
  • अमित्रियान - नारा
  • आराधना गुप्ता - विशेष[१४][१५][१६]
  • राज प्रेमी - आरके
  • अमल शेरावत - टीके
  • अशोक समर्थ - सोलोमोन
  • कौशल कपूर - पुर्षोत्तम
  • विक्रम सिंह - अन्ना[१७]

निर्माण

फ़िल्म के एक रूमानी गाने की शूटिंग जून २०१३ में कश्मीर में की गई।[१८] केन्द्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड ने फ़िल्म को इसके तीन दृश्यों के लिए 'व/A' प्रामण पत्र दिया।[१९] 'सत्या 2' की निर्माण लागत ₹15 करोड़ है।[२]

संगीत

सत्या 2
संगीत साँचा:ubl द्वारा
जारी 15 अक्टूबर 2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 45:41
लेबल सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड
निर्माता साँचा:ubl
नितिन रायकवाड़ कालक्रम

रफ़्तार
(2009)[२०]
सत्या 2
(2013)
संजीव-दर्शन क्रमानुक्रम
ग्रैंड मस्ती
(2013)
सत्या 2
(2013)
ब्लैक करेंशी
कार्य अरोड़ा क्रमानुक्रम
सत्या 2
(2013)
श्री डी क्रमानुक्रम
बेशरम
(2013)
सत्या 2
(2013)

साँचा:italic titleसाँचा:main other

फ़िल्म में नितिन रायकवाड़, संजीव-दर्शन, कार्य अरोड़ा और श्री डी द्वारा रचित ९ गीत हैं तथा गीत मोईद एल्हाम, नितिन रायकवाड़, कुमार, सोनी रावान और श्री डी के हैं जिन्हें 15 अक्टूबर 2013 को जारी किया गया।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."तू नहीं"नितिन रायकवाड़नितिन रायकवाड़लियोनार्ड विक्टर & श्वेता पण्डित3:39
2."विशेष"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़पायल आदित्य देव6:33
3."माँग से (शीर्षक गीत)"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़संजीव राठौड़, दर्शन राठौड़ & अर्घा बनर्जी4:49
4."पलकों से"मोईद एल्हामनितिन रायकवाड़ऋषि सिंह & श्वेता पण्डित4:34
5."साथी रे"नितिन रायकवाड़नितिन रायकवाड़ऋषि सिंह & तिषिका जैन4:41
6."ताक़त"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़ऋचा नारायण, जॉली मुखर्जी और संजीव राठौड़4:18
7."कंट्रोल"सोनी रावन & श्री डीश्री डीसोनी रावन & श्री डी6:32
8."वीरानी"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़पायल आदित्य देव & मोहम्मद इरफ़ान5:08
9."सत्य इस बैक अगेन"कार्य अरोड़ाकार्य अरोड़ाअर्सलान आखोन, कार्य अरोड़ा & मकरंद 'मैक' देशपाण्डे5:27
कुल अवधि:39:45

समालोचना

बॉलीवुड हंगामा पर तरण आदर्श ने फ़िल्म को रेटिंग देते हुए लिखा है कि सत्या २ में एक सर्वोत्कृष्ट गैंगस्टर फिल्म बनाने के तत्व उपस्थित हैं।[२१] टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की मधुरीता मुखर्जी ने फ़िल्म को सितारे दिये हैं।[२२] बीबीसी हिन्दी पर कोमल नाहटा ने फ़िल्म को 1/2 रेटिंग देते हुए लिखा है - "इस फ़िल्म को ‘सत्या’ नहीं बल्कि ‘सत्यानाश’ कहना ज़्यादा ठीक होगा।"[२३] साँचा:clear

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. साँचा:cite web
  11. साँचा:cite web
  12. साँचा:cite web
  13. साँचा:cite web
  14. साँचा:cite web
  15. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  16. साँचा:cite web
  17. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  18. साँचा:cite web
  19. साँचा:cite web
  20. साँचा:cite web
  21. साँचा:cite web
  22. साँचा:cite web
  23. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ