सड़क यातायात सुरक्षा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मेनहेटन में एक प्रकार का चिन्ह जो वाहनों को सुरक्षित चलाने हेतु कह रहा है।

सड़क यातायात सुरक्षा एक प्रकार का विधि या उपाय है जिससे सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाता है। सड़क का उपयोग करने वाले सभी लोग जिसमें पैदल चलने वाले, साइकल, गाड़ी चालक या सार्वजनिक यातायात साधनों का उपयोग करने वाले शामिल हैं। सड़क यातायात सुरक्षा हेतु घटनाओं को देख कर रणनीति बनाई जाती है। वर्तमान में सड़क के आस पास के माहौल को देख कर वाहन की गति आदि तय किया जाता है।[१]

कारण

एक पर्वत चोटी पर वर्ष 1920 में वाहनों को गिरने से बचाने हेतु किए इंतेजाम

विश्व में सड़क यातायात में मौत या जख्मी होना कुछ बहुत बड़ी परेशानियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर वर्ष 10 लाख से अधिक लोग सड़क हादसों के शिकार व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस संगठन के द्वारा एक जानकारी वर्ष 2004 में प्रकाशित की गई। जिसके अनुसार लगभग 12 लाख लोगों की मृत्यु और 5 करोड़ लोग इसके कारण इस वर्ष घायल हुए हैं। इसमें से सबसे अधिक मौतें 10 से 19 वर्ष के लोगों के हुए हैं। इस जानकारी के अनुसार अधिक विकासशील देशों में यह समस्या और भी अधिक खतरनाक है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ