शोर (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
शोर
चित्र:शोर.jpg
शोर का पोस्टर
निर्देशक मनोज कुमार
निर्माता मनोज कुमार
लेखक मनोज कुमार
अभिनेता मनोज कुमार
जया भादुड़ी
नन्दा
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
संपादक मनोज कुमार
प्रदर्शन साँचा:nowrap 1972
समय सीमा मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

शोर 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका लेखन, निर्देशन और निर्माण मनोज कुमार ने किया है। इसमें वह स्वयं जया भादुड़ी के साथ मुख्य भूमिका में हैं।

संक्षेप

शंकर (मनोज कुमार) एक दुर्घटना में अपनी पत्नी (नन्दा) को खो देता है। वह अपने बेटे को बचाते हुए मर जाती है। दुर्घटना के कारण, दीपक अपनी आवाज खो देता है। शंकर अपने बेटे की आवाज़ को फिर से सुनने के लिए उत्सुक रहता है; हालांकि, डॉक्टरों का सुझाव है कि दीपक को अपनी आवाज वापस पाने के लिए एक सर्जरी करानी पड़ेगी। शंकर सर्जरी के लिए पैसे इकट्ठा करने की भरसक कोशिश करता है।

शंकर की माँ (कामिनी कौशल), बहन, खान बादशाह (प्रेमनाथ), रानी उर्फ रात की रानी (जया भादुड़ी) सहायता प्रदान करते हैं। अंत में वह थोड़ी मशक्कत के बाद सर्जरी के लिए पर्याप्त पैसा इकट्ठा कर पाता है। दीपक सफलतापूर्वक सर्जरी से गुजरता है। शंकर दीपक से मिलने का इच्छुक रहता है; हालांकि, डॉक्टर उसे अगले दिन दीपक से मिलने की सलाह देते हैं ताकि मरीज को थकान ना हो। शंकर काम पर जाता है; हालांकि, मशीनों के साथ काम करते समय ठीक से ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाता है और अंततः घायल हो जाता है। चोट के कारण उसे अपनी सुनने की शक्ति खोनी पड़ती है। पिता अब अपने बेटे की आवाज को सुन नहीं पाता है जबकि वह उसे प्राप्त कर चुका है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायनअवधि
1."जीवन चलने का नाम"इन्द्रजीत सिंह तुलसीमहेन्द्र कपूर, मन्ना डे, श्यामा चित्तर6:58
2."गगन पे दो तारे टकराये"वर्मा मलिकलता मंगेशकर4:44
3."उसने मचा दिया शोर"संतोष आनंदलता मंगेशकर5:18
4."एक प्यार का नगमा है" (I)संतोष आनंदलता मंगेशकर, मुकेश5:56
5."एक प्यार का नगमा है" (II)संतोष आनंदलता मंगेशकर, मुकेश6:06
6."पानी रे पानी तेरा रंग"इन्द्रजीत सिंह तुलसीमुकेश, लता मंगेशकर6:06
कुल अवधि:35:09

नामांकन और पुरस्कार

प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
मनोज कुमार फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार साँचा:nom
प्रेमनाथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार साँचा:nom
मनोज कुमार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार साँचा:nom
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार साँचा:nom
संतोष आनंद ("एक प्यार का नगमा है") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार साँचा:nom
मुकेश ("एक प्यार का नगमा है") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार साँचा:nom

बाहरी कड़ियाँ