शुम्भ और निशुम्भ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(शुम्भ से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Durga fighting the rakshashas Shunga and Nishunga.jpg
शुम्भ और निशुम्भ से युद्ध करतीं हुईं देवी पार्वती

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार शुम्भ और निशुम्भ दो भाई थे जो महर्षि कश्यप और दनु के पुत्र तथा दैत्यराज , कालकेतु , रंभ , करंभ , नमुचि , स्वरभानु , वप्रीचिति और हयग्रीव के भाई थे। देवीमहात्म्य में इनकी कथा वर्णित है।

इंद्र ने एक बार नमुचि को मार डाला। रुष्ट होकर शुंभ-निशुंभ ने उनसे इंद्रासन छीन लिया और शासन करने लगे। इसी बीच दुर्गा ने महिषासुर को मारा और ये दोनों उनसे प्रतिशोध लेने को उद्यत हुए। इन्होंने पार्वती के सामने शर्त रखी कि वे या तो इनमें किसी एक से विवाह करें या मरने को तैयार हो जाऐं। दुर्गा ने कहा कि युद्ध में मुझे जो भी परास्त कर देगा, उसी से मैं विवाह कर लूँगी। इस पर दोनों से युद्ध हुआ और दोनों मारे गए।