शिकरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Shikra , Chappad Chidi, Mohali, Punjab, India.JPG
Shikra , Chappad Chidi, Mohali, Punjab, India

साँचा:asbox

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
शिकरा
चित्र:Shikra1.jpg
वयस्क नर
Scientific classification
Binomial name
ऍक्सिपिटर बेडिअस
ग्मॅलिन, १७८८

शिकरा एक छोटा शिकारी पक्षी है जो बाज़ की एक प्रजाति है। यह एशिया तथा अफ़्रीका में काफ़ी संख्या में पाया जाता है। क्रमिक विकास के दौरान, शिकारियों से बचने के लिए इसके रूप की नक़्ल पपीहे ने की है।

पहचान

शिकरा एक छोटा पक्षी है जो तक़रीबन २६ से ३० से.मी. लम्बा होता है। अपनी प्रजाति के अन्य सदस्यों की तरह शिकरे के छोटे, गोलाकार पंख होते हैं और पतली, लम्बी पूँछ होती है। वयस्क पेट की तरफ़ सफ़ेद लिए हुये होते हैं और उसमें कत्थई रंग की पड़ी लकीरें होती हैं जो सफ़ेदी छुपाकर पेट को लालिमा प्रदान कर देती हैं। निचले पेट में कत्थई धारियाँ कम हो जाती हैं और निचला पेट सफ़ेद सा होता है। रान के इलाके में प्रायः सफ़ेदी ही दिखाई देती है। मादा नर से थोड़ी बड़ी होती हैं। नरों की आँख की पुतली लाल रंग की होती है जबकि मादा की पुतली पीले–नारंगी रंग की होती है।

चित्र:Shikra (Accipiter badius) with a Garden Lizard W2 IMG 8979.jpg
अवयस्क छिपकली के साथ
चित्र:Shikra (Accipiter badius) feeding at nest W IMG 7147.jpg
घोंसले में खाते हुए (हैदराबाद में)
चित्र:ShikraPune.jpg
नर शिकरा पुणे में

सन्दर्भ