शहतूत
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:Morus alba flowers in India.jpg
शहतूत के फूल
चित्र:Morus-alba.jpg
शहतूत की डाली, पत्तियाँ एवं फल
चित्र:Morus alba fruits and leaves.jpg
शहतूत की पत्ती पर रखे शहतूत के फल
शहतूत (वानस्पतिक नाम : Morus alba) एक फल है। इसका वृक्ष छोटे से लेकर मध्यम आकार का (१० मीटर से २० मीटर ऊँचा) होता है और तेजी से बढ़ता है। इसका जीवनकाल कम होता है। यह चीन का देशज है किन्तु अन्य स्थानों पर भी आसानी से इसकी खेती की जाती है। इसे संस्कृत में 'तूत', मराठी में 'तूती', तुर्की भाषा में 'दूत', तथा फारसी, अजरबैजानी एवं आर्मेनी भाषाओं में 'तूत' कहते हैं
रेशम के कीड़ों को खिलाने के लिये सफेद शहतूत की खेती की जाती है। यह भारत के अन्दर खासकर उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश बिहार झारखण्ड मध्य-प्रदेश हरियाणा पंजाब हिमाचल-प्रदेश इत्यादि राज्यों में अत्यधिक इसकी खेती की जाती है।