वोल्टा नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:coord
वोल्टा नदी
Volta River
नदी
VoltaRiverWithAdombeBridge183-1-.jpg
आडोमे पुल वोल्टा नदी को आकोसोम्बो बांध से दक्षिण में पार करता है
देश घाना, बुर्कीना फ़ासो
लंबाई १,५०० कि.मी. (९३२ मील)
जलसम्भर ४,०७,०९३ कि.मी.² (१,५७,१७९ वर्ग मील) [१]
प्रवाह for मुख
 - औसत १,२१० मी.³/से. (४२,७३१ घन फीट/से.) [२]
वोल्टा और उसकी तीन मुख्य उपनदियों (श्वेत वोल्टा, लाल वोल्टा और काली वोल्टा) का मानचित्र
वोल्टा और उसकी तीन मुख्य उपनदियों (श्वेत वोल्टा, लाल वोल्टा और काली वोल्टा) का मानचित्र

वोल्टा नदी पश्चिमी अफ़्रीका में बहने वाली एक नदी है। यह बुर्कीना फ़ासो देश में आरम्भ होती है, जहाँ इसकी तीन उपनदियाँ - श्वेत वोल्टा, लाल वोल्टा और काली वोल्टा - अलग-अलग चलती हैं। यह तीनो फिर घाना देश में प्रवेश करती हैं, जहाँ पहले श्वेत और लाल वोल्टा का संगम होता है और फिर काली वोल्टा इस नदी में मिलती है। आगे चलकर इसका पानी एक झील बनाता है, जिसका नाम वोल्टा झील है। वोल्टा नदी पर लगे आकोसोम्बो बांध द्वारा बनी यह झील विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है और इसका क्षेत्रफल लगभग 8,502 वर्ग किमी है (तुलना के लिए यह भारत के सिक्किम राज्य से बड़ा है)। इस बांध से जलविद्युत बनाई जाती है।[३] झील से दक्षिण में उभरकर यह गिनी की खाड़ी में विलय हो जाती है जो अटलांटिक महासागर की एक खाड़ी है।[४]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Volta, Watersheds of the World. Water Resources eAtlas. Retrieved on October 6, 2007.
  2. Volta River, Encyclopædia Britannica. 2007. Encyclopædia Britannica Online Library Edition. Retrieved on October 6, 2007.
  3. "Ghana - Culture Smart!: The Essential Guide to Customs & Culture," Ian Utley, Bravo Limited, 2010, ISBN 9781857336047
  4. "Lakes of the Warm Belt," Colette Serruya and Utsa Pollingher, Cambridge University Press, 1983, ISBN 9780521233576