वेनेसा हजेंस
वेनेसा हजेंस | |
---|---|
[[Image:साँचा:wikidata|225px]] | |
हस्ताक्षर [[Image:साँचा:wikidata|128px]] |
वेनेसा ऐनी हजेंस[१](जन्म 14 दिसम्बर,1988)[२] एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हैं। बचपन में स्थानीय थियेटर के नाटकों और टीवी विज्ञापनों में काम करने के बाद हजेंस ने साल 2003 में ड्रामा फिल्म, थर्टीन में नोएल की भूमिका अदा करते हुए बड़े परदे पर अपनी शुरुआत की। साल 2004 में आई साइंस-फिक्शन-एडवेंचर फिल्म, थंडरबर्ड्स में हंजेस ने टिन-टिन का चरित्र निभाया। लेकिन हजेंस की सबसे प्रमुख भूमिका हाई स्कूल म्यूजिकल श्रृंखला[३] में गैब्रिएला मोंटेज़ की थी।[३] इस फिल्म श्रृंखला में अभिनय के लिए हजेंस को इमैजेन फाउंडेशन पुरस्कार और युवा कलाकार पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।
उनका पहला एल्बम वी, 26 सितंबर 2006 को जारी हुआ। यह एलबम[४] अमेरिका[४] में उस वक्त के सबसे लोकप्रिय गानों की सूची में चौबीसवें नंबर पर शुरू हुआ और बाद में इसे [[गोल्ड (एक ऐसा एल्बम जिसकी कम से कम 5 लाख प्रतियाँ बिकी हों, उसे RIAA द्वारा गोल्ड रिकॉर्ड के रूप में प्रमाणित किया जाता है) के रूप में प्रमाणित]] किया गया। 1 जुलाई 2008 को हजेंस का दूसरा एल्बम आइड़ेंटीफाइड अमेरीका में जारी किया गया। साल 2009 में आई फिल्म बैंडस्लैम के ज़रिये हजेंस को आलोचकों के बीच काफी सराहना मिली, यह फिल्म 14 अगस्त 2009 को प्रदर्शित हुई थी।[५]
प्रारंभिक जीवन और करियर
हजेंस सॉलिनस, कैलिफोर्निया में पैदा हुईं. हजेंस अपनी माँ गिना (नीगुआन्ग्को), पिता ग्रेगोरी हजेंस और छोटी बहन स्टेला हजेंस के साथ - ओरेगन से दक्षिणी कैलिफोर्निया तक - वेस्ट कोस्ट की लगभग सभी जगहों पर रहीं। उनकी माँ ने बहुत से कार्यालयों में काम किया और उनके पिता एक फायर-फाइटर थे।[१][२] टीवी विज्ञापन में एक भूमिका मिलने के बाद हजेंस और उनका परिवार लॉस एंजेल्स चला आया।[६] हजेंस मिश्रित सांस्कृतिक मूल[७] की हैं क्योंकि उनके पिता आयरिश अमेरिकी मूल के और माता मनीला में रहने वाली चीनी -फिलिपिनो- स्पेनिश मूल की हैं।[२][८] हजेंस के दादा-दादी और नाना-नानी चारों ही संगीतकार थे।[६]
आठ साल की उम्र में संगीत थियेटर में एक गायिका के रूप शुरुआत करने के बाद, हजेंस स्थानीय प्रोडक्शन, जैसे कि करोसेल, दी विज़र्ड ऑफ़ ओज़ , दी किंग एंड आई, दी म्यूजिकल मैन और सिंड्रेला में दिखाई दीं। [९] मंच नाटकों और संगीत में अपना करियर शुरू करने के दो साल बाद उन्होंने विज्ञापनों और टीवी शो के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। [१०] उनका अभिनय करियर 15 साल की उम्र में शुरू हुआ। घर पर ही शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जाने की वजह से हजेंस, ओरेंज कंट्री हाई स्कूल ऑफ़ आर्ट्स से हाई स्कूल की पढाई पूरी नहीं कर पाईं.
करियर
2003 में, हजेंस ने स्वतंत्र ड्रामा फिल्म थर्टीन में एक छोटा सा पात्र निभाया, जिसमे वह ट्रेसी (इवान रेशेल वुड द्वारा निभाए गए चरित्र) की दोस्त, नोएल की भूमिका में थी। इस फिल्म को आमतौर पर अनुकूल समीक्षा मिली। आलोचकों की दृष्टि से भी ये फिल्म सफल रही और साथ ही अपनी 4 करोड़ डॉलर की लागत को भी इसने पार कर लिया। इसके बाद 2004 में उन्होंने साइंस-फिक्शन-ऐडवेंचर फिल्म में टिनटिन की भूमिका निभाई. दुर्भाग्य से आलोचनात्मक और व्यवसायिक दोनों ही तौर पर यह फिल्म असफल रही और प्रदर्शन से पहले ही इंटरनेट पर इसकी काफी आलोचना की गयी। 2005 के अंत में उन्होंने फिल्म हाई स्कूल म्यूजिकल में जेक एफ्रोन के साथ एक शर्मीली और आज्ञाकारी लड़की गैब्रिएला मोंटेज़ की भूमिका निभाई.[११]
हाई स्कूल म्यूजिकल में गैब्रिएला मोंटेज़ के रूप में अपनी सफल भूमिका से पहले ही वो टीवी कार्यक्रम क्विंटुप्लेट्स , स्टिल स्टैंडिंग, दी ब्रदर गार्शिया, डार्क एंड जोश और दी स्वेट लाइफ ऑफ़ जेक एंड कोडी में अभिनय कर चुकी थीं। हाई स्कूल म्यूजिकल में उनके प्रदर्शन को कई नामांकन और पुरस्कार मिले। [१२][१३] फिल्म की सफलता के बाद BBC UK ने कहा कि हजेंस अब अमेरिका के घर-घर में जानी जाने वाली हस्ती बन जाएंगी.
हजेंस ने हॉलीवुड रिकॉर्ड्स[१४] के साथ एक रिकॉर्डिंग अनुबंध किया। सितम्बर 2006 को उनका पहला एल्बम वी आया जो आते ही बिलबोर्ड 200[४] में चौबीसवें नंबर पर अंकित किया गया और 27 फ़रवरी 2007 को इसे गोल्ड के रूप में प्रमाणित किया गया।[१५] उनका पहला एकल गीत "कम बैक टू मी" एकल सूची में शीर्ष पर रहने वाला गीत बन गया। उनका दूसरा एकल गीत "से ओके" था। बिलबोर्ड के पाठकों ने "वी" को उस वर्ष[१६] के सबसे अच्छे एल्बमों की सूची में सातवें स्थान पर रखा। हजेंस को वर्ष 2007 के टीन च्वाइस अवार्ड में नयी गायिकाओं में से सर्वश्रेष्ठ गायिका या ब्रेकआउट गायिका चुना गया।[१७]
2006 में हजेंस ने पूरे देश High School Musical: The Concert के दौरे में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने साउन्डट्रैक एल्बम के गाने के अतिरिक्त अपने पहले एल्बम के तीन गानों का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कोर्बिन ब्लू के साथ उनके पहले एल्बम के लिए युगल गीत "स्टिल देयर फॉर मी" गाया.
सन् 2007 में हजेंस ने हाई स्कूल म्यूजिकल की अगली कड़ी हाई स्कूल म्यूजिकल 2[१८] में दोबारा गैब्रिएला मोंटेज़ की भूमिका निभाई. टीवी रिव्यु की वर्जीनिया हेफर्नन ने इस फिल्म में हजेंस के प्रदर्शन को "मैट" कहा क्योंकि "एक भोली लड़की के रूप में उनका चरित्र बेहद आभायुक्त लग रहा था".[१९]
दिसम्बर 2007 में क्रिसमिस के अवसर पर उन्होंने दूसरे गायकों के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और उनके परिवार के लिए वाशिंगटन, डीसी के राष्टीय भवन संग्रहालय में प्रदर्शन किया।[२०]
हजेंस ने गैब्रिएला मोंटेज़ के रूप में अपनी भूमिका फिर से निभाई.High School Musical 3: Senior Year[२१] इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें साल 2009 के किड्स च्वाइस अवार्ड[२२] में पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। उनका दूसरा एल्बम आइड़ेंटीफाइड, 1 जुलाई 2008 को आया और इसने आमतौर पर अनुकूल समीक्षा प्राप्त करते हुए[२३] बिलबोर्ड 200 में 23 वां स्थान प्राप्त किया।[२४] इस एल्बम में जिस एकल गीत को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली वो "सनीकरलाइट" था। हजेंस का आइड़ेंटीफाइड समर टूर, 1 अगस्त 2008 को शुरू हुआ और जल्दी ही, यानी उसी वर्ष[२५] 9 सितम्बरको समाप्त हो गया।
हजेंस ने कुछ साथी कलाकारों के साथ मिलकर 81 वें अकादमी पुरस्कार के कार्यक्रम में एक गीत प्रस्तुत किया।[२६] 8 अप्रैल 2009 को वेबसाईट फनी ऑर डाई के लिए "जेक ऐफ्रोंस पूल पार्टी" के नाम से बनाए गए एक लघु हास्य वीडियो को आम जनता के लिए जारी किया गया, इस वीडियो में हजेंस ने भी काम किया था।[२७] बाद में हजेंस ने रोबोट चिकन में किरदारों को स्वर दिया।
एक संगीतमय हास्य फिल्म बैंडस्लैम में हजेंस ने सहायक भूमिका निभाई, ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2009 को प्रदर्शित की गई।[२८][२९] हजेंस ने इसमें "Sa5m" की भूमिका निभाई जो 15 वर्षीय एक ऐसी लड़की है जो कोंलेज में नयी आई है (यानि फ्रेशर है) और जिसमें कुछ छिपी हुई प्रतिभाएं हैं।[३०] हालांकि बैंडस्लैम व्यावसायिक रूप से असफल रही लेकिन इसमें हजेंस के प्रदर्शन को आलोचकों की काफी प्रशंसा मिली। [३१]
डेविड वाडिंगटन ने कहा कि हजेंस ने "बाकी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है और वो अलग सी कहानी में फिट नहीं बैठतीं और कहानी के ज़रूरी अंत को और ज्यादा अपेक्षित बना देती हैं।[३२] दी गार्जीयन के फिलिप फ्रेंच ने फिल्म में उनके अभिनय की तुलना थैंडी न्यूटन और डोरोथी पार्कर[३३] से की.
2009 में, यह घोषणा की गई कि हजेंस बीस्टली में लिंडा टेलर का पात्र निभाएंगी, ये फिल्म एलेक्स फ्लिन की पुस्तक पर आधारित है और इसमें हजेंस के सह-अभिनेता एलेक्स पेटीफर हैं। इस कहानी[३४] में वो "ब्यूटी" का पात्र निभा रही हैं। हजेंस ने एक्शन फिल्म सकर पंच में ब्लोंडी की भूमिका निभाई है ये फिल्म मार्च 2011 में प्रदर्शित की जायेगी.[३५]
निजी जीवन और सार्वजनिक छवि
अक्टूबर 2007 में एक साक्षात्कार में हजेंस ने कहा कि वह हाई स्कूल म्यूज़िकल श्रृंखला के अपने सहकलाकार जेक एफ्रोन के साथ डेट कर रही हैं और यह डेटिंग हाई स्कूल म्यूज़िकल[77]के फिल्मांकन के समय से ही जारी है।[३६][३७] ऑडिशन के दौरान उनकी जोड़ी एक दूसरे के साथ नहीं थी और फिल्मांकन शुरू होने के बाद जब तक रिहर्सल शुरू नहीं हो गया, तब तक उनकी मुलाकात नहीं हुई थी।[३८] हजेंस एक कैथोलिक[३९] हैं और उनकी लम्बाई 5'3[४०] है।
वर्ष 2006 में हजेंस की आय अनुमानतः $2 मिलियन थी।[४१] 2007 की शुरुआत में हजेंस को फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया गया, फोर्ब्स की वेबसाइट पर ये पोस्ट किया गया कि हजेंस हॉलीवुड के युवा कलाकारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों[४२] में शामिल हैं। 12 दिसम्बर 2008 को फ़ोर्ब्स की एक और सूची जारी हुई जिसमें " 30 वर्ष से कम आयु के वो सितारे शामिल थे, जिनकी कमाई सबसे ज्यादा है". इस सूची में हजेंस को 20 वां स्थान मिला और साथ ही ये कहा गया कि 2008 में उनकी अनुमानित आय $ 3 मिलियन थी।[४३][४४]
हजेंस 2008 में FHM की सबसे आकर्षक (सेक्सी) महिलाओं की सूची में ६२ वें स्थान पर थीं जबकि 2009 में उसी सूची में वो 42वे स्थान पर आ गयीं। [४५][४६] हजेंस का नाम मैक्सिम की सूची[४७] में भी शामिल किया गया।[४७] 2008 और 2009 दोनों ही सालों में वो पीपल नामक पत्रिका की "सबसे खूबसूरत लोगों" की वार्षिक सूची में शामिल थीं .[४८][४९]
हजेंस को विलियम मॉरिस एजेंसी द्वारा दर्शाया जाता है।[५०] वह मार्क इको उत्पादों की प्रवक्ता है।[५१] हजेंस न्यूट्रोजीना[५२] का प्रचार करती हैं और साथ ही साल 2008 में सीयर द्वारा चलाये गए बैक-टू स्कूल यानि 'वापस स्कूल चलें अभियान' में भी वो एक विशिष्ट व्यक्ति के रूप में रहीं। [५३] परोपकार के कामों में हजेंस नियमित रूप से हिस्सा लेती हैं, जिनमें - बेस्ट बडीज़ इंटरनेशनल,[५४][५५] लोलीपॉप थियेटर नेटवर्क,[५६]सेंट जूड चिल्ड्रेन्स रीसर्च हॉस्पिटल[५७] और VH1 सेव द म्युज़िक फाउंडेशन के कार्यक्रम शामिल हैं।[५८] स्पेशल ओलंपिक्स' को लाभ पहुचाने वाले ए वेरी स्पेशल क्रिसमस वोल्यूम 7 डिस्क में भी हजेंस नज़र आती हैं।[५९]
नग्न तस्वीरें
6 सितम्बर 2007 को हजेंस की तस्वीरें इन्टरनेट पर नज़र आयीं, एक में वह केवल अधोवस्त्र (अंदर पहनने के कपड़े) पहने थीं जबकि दूसरी में वो नग्न थीं। उनके प्रचारक ने बयान दिया कि ये तस्वीरें निजी तौर पर ली गयीं थीं और इन्टरनेट पर इनका आना दुर्भाग्यपूर्ण है। हजेंस ने बाद में माफी मांगी और कहा कि " वो इस स्थिति पर शर्मिंदा हैं और उन तस्वीरों को खिंचवाने का उन्हें पछतावा है।[६०] उसके बाद हजेंस ने एक बयान जारी किया कि वो इस घटना के बारे में बात नहीं करना चाहतीं.[६१]
ओके ! पत्रिका ने 2007 के अंत में हजेंस की नग्न तस्वीरें इन्टरनेट पर आने के बाद ये विचार व्यक्त किया कि हजेंस को हाई स्कूल मुजिकल 3 में नहीं लिया जाएगा. वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने खबरों का खंडन किया और कहा कि "वेनेसा उस ग़लती के लिए माफ़ी मांग चुकी हैं जो स्पष्ट रूप से गलत निर्णय लेने के कारण हुई थी। हमें उम्मीद है कि उन्होंने सबक सीख लिया होगा."[६२][६३][६४]
2009 अगस्त में हजेंस की कुछ और तस्वीरें इन्टरनेट पर आयीं जिनमें हजेंस बग़ैर टॉप पहने हुए थीं। इस बारे में हजेंस के प्रतिनिधियों ने अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। वकीलों ने इंटरनेट से इन तस्वीरों को हटाने का अनुरोध किया है। हजेंस ने बाद में एल्योर के अक्टूबर अंक में इन तस्वीरों के अपने करियर पर पड़े प्रभाव पर टिप्पड़ी की और कहा, "जब भी कोई मुझ से यह पूछता है कि क्या मैं फिल्म में नग्न दृश्य दूंगी और जब मैं ये उत्तर देती हूँ कि नहीं, ऐसा करने में मुझे असहज महसूस होता है तो वो कहते हैं कि ये बकवास है, तुम तो पहले ही ऐसा कर चुकी हो. अगर ऐसा कुछ है जो इसे और अधिक शर्मनाक बनाता है तो वह यह कि ये तस्वीरें मेरी निजी ज़िन्दगी का हिस्सा थीं। कोई मुझे उसके लिए इस तरह परेशान कर रहा है, ये बात मुझे और परेशान करती है। मेरी गलती से कम से कम कुछ लोग सीख रहे हैं।"[६५]
मुकद्दमे
ब्रायन शैल ने 2007 में हजेंस पर कथित रूप से "अनुबंध के उल्लंघन" का आरोप लगाया, मुकद्दमे के अनुसार उन्होंने हजेंस के गीत लेखन और रिकॉर्डिंग करियर के लिए पहले ही भुगतान कर दिया। [६६] शैल का दावा है कि संगीत में अपने करियर से $ 5 मिलियन की कमाई करने में मदद देने के बाद अब हजेंस पर उनके $150,000 का क़र्ज़ है। हजेंस का तर्क है कि अक्टूबर 2005 में जब उन्होंने इस अनुबंध पर दस्तखत किये तो वो सिर्फ 16 साल की नाबालिग लड़की थीं।
हजेंस ने बाद में 9 अक्टूबर 2008 को इस अनुबंध को नकार दिया था। अदालत में उनके वकील द्वारा दाखिल किये गए दस्तावेज़ के अनुसार कैलिफोर्निया फैमिली कोड के अनुसार "एक नाबालिग के साथ अनुबंध करना व्यर्थ है और इस अनुबंध को (18 वर्ष से) पहले या इसके बाद उचित समय के अन्दर रद्द किया जा सकता है।"[६७]
2008 में जोनी वियेरा ने हजेंस पर मुकद्दमा किया और दावा किया कि 19 वर्षीय हजेंस के लिए की गयी उनकी प्रबंधन सेवाओं के बदले में अग्रिम राशि, रॉयल्टी और अनुबंधों से होने वाली आय में उनका हिस्सा, उन्हें अभी तक नहीं मिला है। वियेरा ने हजेंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हाई स्कूल म्यूजिकल की श्रृंखलाओं के ज़रिये एक व्यावसायिक नाम बनते ही अपनी टैलेंट टीम को छोड़ दिया। [६८] मई 2009 की शुरुआत में यह मामला सुलझ गया।[६९]
फिल्मोग्राफी
नाटकीय फिल्म | |||
---|---|---|---|
साल | शीर्षक | भूमिका | नोट्स |
2003 | थर्टीन | नोएल | पहली नाटकीय फिल्म |
2004 | थन्डरबर्ड्स | टिनटिन | ब्रैडी कॉर्बेट के साथ दूसरी फिल्म |
2008 | High School Musical 3: Senior Year | गैब्रिएला मोंटेज़ | तीसरी बार गैब्रिएला मोंटेज़ के रूप में अपनी भूमिका में नज़र आयीं। |
2009 | बैंडस्लैम | सैम | |
2010 | बीस्टली | लिंडा टेलर | पोस्ट-प्रोडक्शन |
2011 | सकर पंच | ब्लोंडी | फिल्मिंग |
टीवी के लिए बनायी गयी फिल्में | |||
वर्ष | शीर्षक | भूमिका | चैनल |
2006 | हाई स्कूल म्युज़िकल | गैब्रिएला मोंटेज़ | डिज़नी चैनल |
2002 | हाई स्कूल म्युज़िकल 2 | ||
टेलीविजन अतिथि के रूप में | |||
वर्ष | शीर्षक | भूमिका | प्रकरण (S) |
2002). | स्टिल स्टैंडिंग | टिफ़नी | "स्टिल रोकिंग"(सीज़न 1, एपिसोड 4) |
रोबरी होमिसाईड डिविजन | निकोल | "हेड" (1 सीजन,10 एपिसोड) | |
2003 | दी ब्रदर्स ग्रेशिया | लिंडसे | "न्यु ट्यून्स"(4 सीजन, 37 एपिसोड) |
, 2005. | क्विनट्युप्लेट्स | कारमेन | "कोकोनट कपो "(1 सीजन,22 एपिसोड) |
2006 | ड्रेक एंड जोश | रेबेका | "लिटिल सिबलिंग"(3 सीजन,13 एपिसोड) |
स्वेट लाइफ ऑफ़ जैक एन कोडी | कोरी | "फॉरएवर प्लेड" (2 सीजन,6 एपिसोड) "नॉट सो स्वेट 16" (2 सीजन, 10 एपिसोड) "नाइदर अ बोरोवर नोर अ स्पेलर बी" (2 सीजन, 12 एपिसोड) "केप्ट मैन" (2 सीजन, 14 एपिसोड) | |
2009 | रोबोट चिकन | लारा लोर-वैन / बटरबीयर / एरिन इशुरेन्स | "स्पेशली दी ऐनीमल कीथ क्रोफोर्ड"(4 सीजन, 19 एपिसोड) |
डिस्कोग्राफी
- स्टूडियो एलबम
- 2006: वी
- 2008: आइडेनटीफाइड
- कॉन्सर्ट टूर
- 2006/2007:High School Musical: The Concert [149]
- 2008: आइडेनटीफाइड समर यात्रा
पुरस्कार और नामांकन
वर्ष | पुरस्कार | श्रेणी | परिणाम | लिंक |
---|---|---|---|---|
2006 | इमेजिन फ़ाउंडेशन पुरस्कार | "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - टेलीविजन" | साँचा:nom | [१२] |
टीन च्वाइस अवार्ड्स | "च्वाईस टी वी केमिस्ट्री" (जेक एफ्रोंन के साथ) | साँचा:won | [७०] | |
2002 | "च्वाइस म्युज़िक: नयी महिला कलाकार" | साँचा:won | [७१] | |
युवा कलाकार पुरस्कार | टीवी फिल्म, लघु श्रंखला या विशेष फिल्म (ड्रामा या हास्य) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन)-मुख्य युवा अभिनेत्री | साँचा:nom | [१३] | |
2008 | टीन च्वाइस अवार्ड्स | "च्वाइस हॉटी" | साँचा:won | [७२] |
2009 | किड्स च्वाइस पुरस्कार | "पसंदीदा फिल्म अभिनेत्री" | साँचा:won | [६] |
MTV फिल्म पुरस्कार | "ब्रेकथ्रू या नयी अभिनेत्री " | साँचा:nom | [७३] | |
"बेस्ट किस"(जेक एफ्रोंन के साथ) | साँचा:won | |||
टीन च्वाइस अवार्ड्स | च्वाइस फिल्म अभिनेत्री: संगीत / नृत्य | साँचा:nom | [७४] | |
"च्वाइस मूवी:लिपलोक " (जेक एफ्रोंन के साथ) | साँचा:nom | |||
"च्वाइस हॉटी" | साँचा:nom |
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
![]() |
वेनेसा हजेंस से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- वेनेसा हजेंस अधिकारिक वेबसाइट
- साँचा:imdb name
- यूट्यूब पर वेनेसासाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link] हजेंससाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ ^"वेनेसा हजेंस जीवनी" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। याहू! 06.12.09 को प्राप्त
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ इ साँचा:cite web
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ ^वेनेसा हजेंस जीवनी स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। आलम्यूजिक
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ इ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ इ ^ वेनेसा हजेंस जीवनी स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। KidzWorld.com सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
अमान्य टैग है; "kids" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है - ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ ^ वेनेसा हजेंस जीवनी स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। sing365.com. 10 जून 2007 को प्राप्त
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ ^ 21 वें वार्षिक इमैजिन पुरस्कार के विजेता स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (2006). 2008/12/18 को प्राप्त.
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ ^ (2007 10 मार्च,). 28 वें वार्षिक युवा कलाकार पुरस्कार - नामांकन. स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। युवा कलाकार फाउंडेशन. 10 जून 2007 को प्राप्त.
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ ^ V RIAA प्रमाणन स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (27 फ़रवरी 2007). 2 नवम्बर 2008 पुनः प्राप्त.
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ ^ 20165290_20379396,00.html कथारिने मेक्फी और वेनेसा हजेंस साँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link] ' इन स्टाइल/2} 10 जून 2007 को प्राप्त
- ↑ साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ [59] ^ जेक एफ्रोंन की पूल पार्टी स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite newsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ ^ 20208685,00.html अच्छे संबंधों के बारे में वेनेसा हजेंस के विचार स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। पीपल 2009/06/13 को प्राप्त.
- ↑ [78] ^ वेनेसा हजेंस किसेज़ एंड टेल्स स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। E! 18-01-2009 को प्राप्त.
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ [91] ^"30 की आयु तक के उच्च आयकर्ता" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (12 दिसम्बर 2008 फोर्ब्स) 2006/12/06 को प्राप्त.
- ↑ [92] ^2008 की सूची में सबसे आकर्षक (सेक्सी) महिला स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ [93] ^ FHM गल्स में-विश्व में 100 सबसे आकर्षक (सेक्सी) महिलाएं स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ ^यंग हॉट हॉलीवुड स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। 11 मई 2009 को पुनः प्राप्त.
- ↑ साँचा:cite newsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ साँचा:cite newsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite newsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ ^ स्टीफन एम. सिल्वरमैन (2006 अगस्त 21,). 1229244,00.html टीन पुरस्कार में निक, जेसिका डोज रन इन स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। पीपल 2008/12/18 को प्राप्त.
- ↑ ^ जेनिफर मेकडोनल (31 जुलाई 2007). 2007 टीन च्वाइस पुरस्कार विजेता. स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। मॉन्ट्रियल राजपत्र 2008/12/18 को लिया गया।
- ↑ ^ (17 जून 2008). 2008 टीन च्वाइस पुरस्कार विजेता और नामांकित कलाकार. स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। टीन च्वाइस पुरस्कार 2008. 2009/01/20 को प्राप्त.
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- Articles with hatnote templates targeting a nonexistent page
- Articles with dead external links from सितंबर 2021
- Articles with invalid date parameter in template
- 1988 में जन्मे लोग
- अमेरिकी रोमन कैथोलिक
- अमेरिकी बाल कलाकार
- अमेरिकी बाल गायक
- अमेरिकी नृत्य संगीतकार
- चीनी अमेरिकी संगीतकार
- देशी अमेरिकी मूल के अमेरीकी
- अमेरिकी गायिकाएं
- अमेरिकी अभिनेत्री
- अमेरिकी पॉप गायक
- अंग्रेजी भाषा के गायक
- अमेरिकी टी.वी. कलाकार
- एशियाई अमेरिकी अभिनेता
- स्पेनिश अमेरिकी
- चीनी अमेरिकी
- आयरिश अमेरिकी संगीतकार
- कैलिफोर्निया के अभिनेता
- कैलिफोर्निया से संगीतकार
- संगीत में एशियाई अमेरिकी
- फिलिपिनो अमेरिकी संगीतकारं
- आयरिश मूल के फिलिपिनो
- आयरिश अमेरिकी
- हिस्पैनिक अमेरिकी अभिनेता
- जीवित लोग
- मूल अमेरिकी अभिनेता
- मूल अमेरिकी संगीतकार
- मूल अमेरिकी गायक
- सालिनास, कैलिफोर्निया के लोग
- Articles with dead external links from अगस्त 2021
- Articles with dead external links from जून 2020