विजय रघुबर सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सर विजय रघुबर सिंह (13 जुलाई 1931 - 25 सितंबर 2006) एक भारतीय-फिजी वकील और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में कैबिनेट कार्यालय संभाला था। उन्होने प्रधान मंत्री रातू सर कामिसेस मारा की सरकार में अटॉर्नी-जनरल सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे भारतीय गठबंधन (इंडियन अलायन्स) के अध्यक्ष थे जो सत्तारूढ़ अलायन्स पार्टी का एक प्रभाग था। 1979 में अलायन्स के नेताओं से असहमति के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बाद में विपक्षी नेशनल फेडरेशन पार्टी में शामिल हो गए। विजय सिंह फिजी के चीनी उद्योग के पुनर्गठन में शामिल थे और फिजी में जायसी (Jaycees) आंदोलन के एक प्रमुख सदस्य थे।

आरम्भिक जीवन

विजय सिंह का जन्म फिजी के याललेवु, बा में हुआ था। वे अपने माता-पिता की 14 सन्तानों में सबसे बड़े थे। उनका परिवार बा का एक प्रमुख आर्य समाजी परिवार था। उनकी प्राथमिक शिक्षा स्थानीय आर्य समाज स्कूल में हुई तथा माध्यमिक शिक्षा सुवा के मैरिस्ट ब्रदर्स हाई स्कूल में। फिजी में कोई तृतीयक शिक्षा उपलब्ध नहीं होने के कारण और आगे की शिक्षा के लिए विदेश यात्रा करने में सक्षम नहीं होने के कारण, उन्होंने अपने चाचा, हरि शंकर के व्यवसाय में नौकरी कर ली जो एक लेखा और आयात व्यवसाय था। आगे की पढ़ाई करने के उनके दृढ़ संकल्प को देखते हुए, उनके चाचा ने उन्हें कानून की पढ़ाई के लिए पैसे देने की पेशकश की। उन्होंने 1951 में लंदन में 'लिंकन इन्न' में कानून का अध्ययन शुरू किया। उन्होंने केवल दो वर्षों के बाद 1953 में लंदन विश्वविद्यालय [१]से कानून की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जो अंतिम परीक्षा में बैठने के लिए अनुमत अध्ययन की सबसे छोटी अवधि थी। वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी के उच्च न्यायालयों के बैरिस्टर बने। [२] फरवरी 1954 में, वे फ़िजी लौट आए और लाबासा में वकालत करने लगे। नाडी और सुवा में भी उनके कार्यालय थे। 1956 में उन्होंने माया से विवाह किया जिनसे एक बेटा विनय और एक बेटी मधु का जन्म हुआ। [३]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।