विजयता पंडित
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:Aadesh Shrivastav, Vijeyta Pandit at the special screening of 'Bol Bachchan' 21.jpg
विजयता अपने पति आदेश के साथ (2012)
विजयता पंडित भारतीय अभिनेत्री और पार्श्व गायिका है जिन्हें उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी (1981) के लिये जाना जाता है। पंडित जसराज उनके चाचा हैं। जबकि सुलक्षणा पंडित उनकी बड़ी बहन और जतिन-ललित उनके छोटे भाई हैं।
करियर
राजेंद्र कुमार ने उन्हें लव स्टोरी (1981) में अपने बेटे कुमार गौरव के साथ लिया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर "ब्लॉकबस्टर" बन गई। विजयता फिल्मों में वापस एक और हिट मोहब्बत (1985) में दिखीं। कुछ और फिल्में जिसमें विजयता ने प्रमुख भूमिका निभाई:- जीते हैं शान से (1986), दीवाना तेरे नाम का (1987) और जलजला (1988)। उन्होंने जो जीता वही सिकन्दर (1992), कभी हाँ कभी ना (1993) और साजिश (1998) जैसी फिल्मों के लिए गाया। 1990 से 2015 में उनकी मृत्यु तक वो संगीतकार आदेश श्रीवास्तव से विवाहित थी। जिससे उनके दो बेटे हैं।[१]