वसुन्धरा राजे सिंधिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(वसुंधरा राजे से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
वसुन्धरा राजे सिंधिया
वसुन्धरा राजे सिंधिया


कार्यकाल
साँचा:start date – साँचा:end date
पूर्व अधिकारी अशोक गहलोत
उत्तराधिकारी अशोक गहलोत
निर्वाचन क्षेत्र झालरापाटन

कार्यकाल
साँचा:start date – साँचा:end date
पूर्व अधिकारी अशोक गहलोत
उत्तराधिकारी अशोक गहलोत

जन्म 8 March 1953 (1953-03-08) (आयु 71)
मुम्बई
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी हेमन्त सिंह
आवास धौलपुर
धर्म हिन्दू धर्म
वेबसाइट http://www.vasundhararaje.in/en/

वसुन्धरा राजे सिंधिया भारत के राज्य राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

व्यक्तिगत जीवन

वसुन्धरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को मुम्बई में हुआ। वह भूतपूर्व ग्वालियर राजघराने की पुत्री हैं। उनके पिता का नाम जीवाजीराव सिन्धिया और माँ का नाम विजया राजे सिन्धिया है। वह मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की बहन हैं। उनका विवाह धौलपुर के एक जाट राजघराने में हुआ। उनके पुत्र दुष्यंत सिंह का विवाह गुर्जर राजघराने में निहारिका सिंह के साथ हुआ।[१]

राजनीतिक जीवन

वसुन्धरा राजे ने अपने जीवन का पहला चुनाव सन 1984 मे मध्यप्रदेश के भिडं लोकसभा क्षेत्र से ल था जिसमे उनकी हार हुई। उस वक्त पूरे देश में इंदिरा गांधी की हत्या की वज़ह से काग्रेस के पक्ष मे सहानुभूति लहर चल रही थी और इसी का फायदा उठा काग्रेस के प्रत्याशी कॄष्णा सिंह ने राजे को लगभग 88000 वोट से हरा दिया । राजे को 1984 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। इसके बाद 1985-87 के बीच राजे भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान की उपाध्यक्ष रहीं। 1987 में वसुंधरा राजे राजस्थान प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं। उनकी कार्यक्षमता, विनम्रता और पार्टी के प्रति वफादारी के चलते 1998-1999 में अटलबिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया। वसुंधरा राजे को अक्टूबर 1999 में फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। भैरोंसिंह शेखावत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें राजस्थान में भाजपा राज्य इकाई का अध्यक्ष बनी।[२] 2013 में गहलोत सरकार को सता से हटाने के लिए उन्होंने सुराज संकल्प यात्रा निकाली जिसका उन्हे भरपूर समर्थन मिला ओर वह राज्य की दुसरी मुख्यमंत्री बनी|

विधायक

वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं|

सांसद

पुस्तक

वसुंधरा राजे के राजनीतिक जीवन पर इतिहासकार विजय नाहर की लिखी पहली पुस्तक वसुंधरा राजे और विकसित राजस्थान प्रभात प्रकाशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई और सर्वप्रथम राज्यपाल कल्याण सिंह को भेंट की गई।[३]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:succession box
साँचा:succession box

साँचा:navbox