लुंगलेई ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(लुंगलेई ज़िले से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

स्क्रिप्ट त्रुटि: "about" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

लुंगलेई ज़िला
Lunglei in Mizoram (India).svg

मिज़ोरम में लुंगलेई ज़िले की अवस्थिति
राज्य मिज़ोरम
साँचा:flag/core
मुख्यालय लुंगलेई
क्षेत्रफल साँचा:convert
जनसंख्या 161,428[१] (2011)
जनघनत्व साँचा:convert
साक्षरता 88.86
लिंगानुपात 947
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मिज़ोरम
विधानसभा सीटें 7
आधिकारिक जालस्थल

लुंगलेई ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यह मिज़ोरम का अइज़ोल ज़िले के बाद दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला ज़िला है।[२]

श्ब्दोत्पत्ति

लुंगलेई ज़िले का नाम इसके मुख्यालय लुंगलेई के नाम पर पड़ा है। कभी-कभी मिज़ो भाषा में लुंगलेई को लुंगलेह बोला जाता है, जिसका अर्थ चट्टानों का पुल होता है।

भूगोल

यह ज़िला उत्तर में ममित तथा अइज़ोल ज़िले से, पश्चिम में बांग्लादेश से, दक्षिण में लॉङ्गतलाई ज़िले से, दक्षिण-पूर्व में सइहा ज़िले से, पूर्व में म्यांमार तथा उत्तर पूर्व में सेरछिप ज़िले से घिरा है। इस ज़िले का क्षेत्रफल ४३५८ वर्ग किमी है। लुंगलेई कस्बा इस ज़िले का मुख्यालय है।[२] यह एक ऐसा ज़िला है जिसकी बांग्लादेश और म्यांमार दोनों से सीमा लगती है।

प्रखण्ड

इस ज़िले में तीन सम्भाग ह्नाहथिआल, लुंगलेई तथा त्लाबुंग हैं। ज़िले में ७ विधानसभा क्षेत्र दक्षिण तुइपुई, लुंगलेई उत्तर, लुंगलेई पूर्व, लुंगलेई पश्चिम, लुंगलेई दक्षिण, थोरांग तथा पश्चिम तुइपुई हैं।[३]

जनसांख्यिकी

साँचा:bar box २०११ जनगणना के अनुसार लुंगलेई ज़िले की जनसंख्या १६१,४२८ है, जिसमे ८२,८९१ पुरुष तथा ७८,५३७ महिलाएँ हैं।[१] इस ज़िले की जनसंख्या लगभग सेण्ट लूसिया राष्ट्र के बराबर है।[४] जनसंख्या के अनुसार भारत के ६४० ज़िलों में इसका ५९७वाँ स्थान है।[२] ज़िले का जनसंख्या घनत्व साँचा:convert है।[१] २००१-११ के मध्य दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर १७.६४% रही।[१] ज़िले का लिंगानुपात दर ९४७ महिला प्रति १००० पुरुष है तथा साक्षरता दर ८८.८६% है।[१]

धर्म

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ७८.७५% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म बौद्ध १७.०६%, हिन्दू ३.२४%, मुस्लिम ०.८०%, जैन ०.०६% तथा सिक्ख ०.०२% हैं। ०.०४% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[१]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

  • आधिकारिक जालस्थल
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।