रोमा (2018 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रोमा
चित्र:Roma theatrical poster.png
सिनेमाघर प्रदर्शन पोस्टर
निर्देशक अल्फांसो क्वारोन
निर्माता
  • अल्फांसो क्वारोन
  • गैब्रिएला रॉड्रिग्ज
  • निकोलस सेलिस
लेखक अल्फांसो क्वारोन
अभिनेता
  • यलिट्जा अपेरिकियो
  • मरीना दे तवीरा
छायाकार साँचा:ubl
संपादक साँचा:ubl
वितरक
  • एस्पेक्टाकुलोस फिएलमिकोस एल कॉयूल[१] (मेक्सिको)
  • नेटफ्लिक्स[२] (संयुक्त राज्य)
प्रदर्शन साँचा:nowrap साँचा:film date
समय सीमा 135 मिनिट्स[३]
देश
  • मेक्सिको
  • संयुक्त राज्य
भाषा साँचा:ubl
लागत $15 मिलियन[४]
कुल कारोबार $4.1 मिलियन[५][६]

साँचा:italic title

रोमा, 2018 की एक ड्रामा फिल्म है, जिसे अल्फांसो क्वारोन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है, इन्होंने इसका निर्माण, शूटिंग और सह-संपादन भी किया है। 1970 और 1971 के परिदृश्य में स्थापित, रोमा, जो मेक्सिको सिटी के पड़ोस में स्थित कोलोनिया रोमा में क्वारोन के पालन-पोषण का एक अर्ध-आत्मकथात्मक चित्र है, और एक मध्यमवर्गीय परिवार के घर की देखभाल करनेवाले के जीवन का चित्रण हैं। इस फ़िल्म में यालिट्जा अपारिसियो और मरीना डे तवीरा मुख्य सितारे हैं।[७][८]

रोमा को काफी सराहा गया है। उसे 91वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (अपेरिकियो) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (दे तवीरा) सहित 10 नामांकन प्राप्त हुये; यह सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म जीतने वाली पहली मैक्सिकन प्रविष्टि बन गई है, साथ ही सर्वश्रेष्ठ छायाकार और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब जीतने वाली, पहली विदेशी भाषा की फिल्म बन गई, और क्वारोन के लिये इसने 2013 में ग्रेविटी के बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीत दर्ज की। इसे द फेवरेट के साथ सबसे ज्यादा नामांकित फिल्म के रूप में रही, और क्राउचिंग टाइगर, हिडेन ड्रैगन (2000) के साथ सबसे अधिक अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला, जो फिल्म अंग्रेजी भाषा में नहीं थी। इसने 76वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, 24वें क्रिटिक्स चॉइस पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बाफ्टा पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।

कलाकार

  • यलिट्जा अपेरिकियो - क्लियोडेगोरिया "क्लियो" गुतिरेज़ के रूप में, परिवार की नौकरानियों में से एक
  • मरीना दे तवीरा - परिवार की मां सोफिया के रूप में
  • फर्नांडो ग्राडियागा - एंटोनियो के रूप में, सोफिया का गैरहाजिर पति
  • जॉर्ज एंटोनियो गुरेरो - फरमिन के रूप में, क्लियो का प्रेमी
  • मार्को ग्राफ - पेपे के रूप में
  • डेनिएला डेमेसा - सोफी के रूप में
  • डिएगो कॉर्टिना ऑट्रे - टोनो के रूप में
  • कार्लोस पेराल्टा - पाको के रूप में
  • नैन्सी गार्सिया - एडिले, क्लियो के दोस्त के रूप में और परिवार की नौकरानियों में से एक
  • वेरोनिका गार्सिया - टेरेसा, सोफिया की मां के रूप में
  • जोस मैनुअल गुरेरो मेंडोज़ा - रामोन, एडेला के प्रेमी के रूप में
  • लातिन लवर - प्रोफेसर ज़ोवक के रूप में

फ़िल्म निर्माण

8 सितंबर 2016 को, यह घोषणा की गई थी कि अल्फांसो क्वारोन 1970 के दशक में मैक्सिको सिटी में रहने वाले एक मैक्सिकन परिवार पर केंद्रित एक परियोजना को लिखेंगे और निर्देशित करेंगे। प्रोडक्शन 2016 की शुरुआत में[९], उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी एस्पेरांतो फिलमोज [१०] और पार्टिसिपेंट मीडिया द्वारा शुरू शुरू हुई।

कास्ट होने से पहले, एपरिसियो, जिन्होंने हाल ही में प्री-स्कूल शिक्षा में स्नातक प्रशिक्षण पूरा किया था, उन्हें अभिनय का कोई अनुभव या औपचारिक प्रशिक्षण नहीं था। उसने मजाक में कहा है कि उसने जो भी "अभिनय" तक किया है, वह अपने माता-पिता और शिक्षकों से झूठ बोलना रहा है।[११]

प्रदर्शन

अप्रैल 2018 में, यह घोषणा की गई थी कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के वितरण अधिकार हासिल किए है।[१२] 25 जुलाई 2018 को एक टीज़र ट्रेलर जारी किया गया।[१३]

प्रतिक्रिया

बॉक्स-ऑफिस पर प्रदर्शन

जबकि नेटफ्लिक्स ने रोमा के लिए सार्वजनिक रूप से बॉक्स-ऑफिस के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है, सूत्रों के अनुसार फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में तीन सिनेमाघरों से 90,000-120,000 डॉलर कमाए, 23-25 नवंबर और पांच-दिवसीय थैंक्सगिविंग फ्रेम पर कुल 200,000 डॉलर की बिक्री सहित, जिसमें लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क सिटी में थिएटर शामिल थे। अगर आधिकारिक तौर पर परिणाम देखी जाये, तो $66,600 का अनुमानित स्थान औसत विदेशी भाषा की फिल्म के लिए सबसे अच्छा स्थान होता।[१४][१५] प्रदर्शन के अपने दूसरे सप्ताहांत में, फिल्म का विस्तार 17 थिएटरों तक हुआ। अपने तीसरे सप्ताहांत में, फिल्म ने 100 थिएटरों से $ 500,000 की कमाई के साथ कुल $900,000 की कमाई का अनुमान लगाया गया है।[१६]

आलोचनात्मक प्रतिक्रिया

एग्रीगेटर रॉटन टोमाटोज़ की समीक्षा में, रोमा को 341 समीक्षाओं के आधार पर 9/10 की औसत रेटिंग के साथ 96% की अनुमोदन रेटिंग दी गई। मेटाक्रिटिक पर , फिल्म में 50 आलोचकों के आधार पर 100 में से 96 का भारित औसत स्कोर दिया गया है, जो "सार्वभौमिक प्रशंसा" दर्शाता है।[१७] यह साइट पर सभी समय की 26 वीं उच्चतम-रेटेड फिल्म है, और 2018 की सर्वश्रेष्ठ समीक्षा दी गई है।[१८][१९]

पुरस्कार

रोमा को 91वें अकादमी पुरस्कार के लिए 10 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के साथ-साथ द फेवरेट के साथ मोस्ट नॉमिनेटेड फिल्म थी। यह मुख्य रूप से एक स्ट्रीमिंग सेवा द्वारा वितरित पहली फिल्म है जिसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए नामांकित किया गया है।[२०] यह क्राउचिंग टाइगर, और हिडेन ड्रैगन (2000) के साथ सबसे अधिक ऑस्कर नामांकन पाने वाली गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म बनी।[२१] इसने अंततः सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म सहित तीन अकादमी पुरस्कार जीते,[२२] यह सम्मान जीतने वाली पहली मैक्सिकन फिल्म बन गई।[२३]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. अल्फोंसो क्वारोन के साथ सैम ग्रीन का साक्षात्कार क्यों उत्पादन कंपनी को 'एस्पेरांतो फिलमोज' कहा जाता है, निर्देशक अल्फोंस स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। क्युआरोन के साथ एक साक्षात्कार स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। , 17 जनवरी 2013।
  11. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  14. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  15. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  16. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  17. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  18. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  19. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  20. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  21. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  22. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  23. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ