रॉक हडसन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रॉक हडसन
Rock Hudson - portrait.jpg
1952 में हडसन
Born
रॉय हेरोल्ड शेरेर जूनियर

साँचा:birth date
Diedसाँचा:death date and age
Cause of deathएड्स - संबंधित बीमारियों
Monumentsकैथेड्रल सिटी, कैलिफोर्निया
Other namesरॉय फिट्ज़िराल्ड
रॉक हडसन
Occupationअभिनेता
Years active1947–1985
Employerसाँचा:main other
Organizationसाँचा:main other
Agentसाँचा:main other
Notable work
साँचा:main other
Opponent(s)साँचा:main other
Criminal charge(s)साँचा:main other
Spouse(s)साँचा:marriageसाँचा:main other
Partner(s)साँचा:main other
Parent(s)स्क्रिप्ट त्रुटि: "list" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:main other

साँचा:template otherसाँचा:main other

रॉक हडसन (अंग्रेजी:Rock Hudson; जन्म नाम रॉय हेरोल्ड शेरेर जूनियर; 17 नवंबर, 1925 - 2 अक्टूबर, 1985) एक अमेरिकी अभिनेता थे। अपने समय के सबसे लोकप्रिय फिल्म सितारों में से एक, हडसन का फिल्मी कैरियर चार दशकों तक फैला रहा। हॉलीवुड के स्वर्ण युग के एक लोकप्रिय अभिनेता, हडसन ने स्टार का दर्जा अपनी बेहद लोकप्रिय फिल्मों जैसे मैग्निफिसेन्ट ऑब्सेशन (1954),[१] ऑल दैट हैवन अलॉव (1955) और जायंट (1956) से हासिल किया था। जायंट में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। हडसन की यह सफलता उनकी डोरिस डे के साथ की गयी कुछ चुलबुली रोमांटिक फिल्मों जैसे पिलो टॉक (1959), लवर कम बैक (1961), और सेंड मी नो फ्लॉवर्स (1964) के साथ जारी रही। 1960 के दशक के उत्तरार्ध के दौरान, उनकी कुछ खास फिल्मों में सेकंड्स (1966), टोब्रुक (1967), और आइस स्टेशन ज़ेबरा (1968) शामिल थीं। अच्छी फिल्म की पटकथा न मिलने से दुखी,[२] हडसन ने टेलीविजन की ओर रुख किया और मैकमिलन एंड वाइफ (1971-1977) जैसी लोकप्रिय रहस्य श्रृंखला से वहाँ भी सफलता पायी। उनकी अंतिम भूमिका प्राइमटाइम एबीसी सोप ओपेरा डायनेस्टी (1984-1985) के पांचवें मौसम में एक अतिथि कलाकार के रूप में थी, उसके बाद एड्स से संबंधित बीमारियों के चलते उन्के लिए काम जारी रखना असंभव हो गया।

कई फिल्मी पत्रिकाओं ने हडसन स्टार ऑफ द ईयर, फेवरेट लीडिंग मैन और इसी तरह के खिताबों से नवाजा। अपने चार दशक से अधिक समय के करियर के दौरान उन्होंने लगभग 70 फिल्मों और कई टेलीविजन कार्यक्रमों में अभिनय किया।

हालाँकि हडसन ने अपनी यौन अभिमुखता को एक राज बना कर रखा, पर उनके जीवनकाल में ही फिल्म उद्योग के कई लोगों जानते थे कि वह एक समलिंगी थे। 1984 में, हडसन को पता चला कि वो एड्स से पीड़ित थे। अगले ही वर्ष, वह अपनी समलैंगिकता और एड्स की बीमारी दोनों का खुलासा करने वाली हॉलीवुड की कुछ पहली हस्तियों में से एक बन गये। 2 अक्टूबर 1985 को 59 साल की उम्र में बेवर्ली हिल्स, कैलिफ़ोर्निया में हडसन एड्स से संबंधित बीमारी से मरने वाली पहली प्रमुख हस्ती थे।[३]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite web