रिवेंज (टीवी शृंखला)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

लुआ त्रुटि: expandTemplate: template "italic title" does not exist।साँचा:template other रिवेंज (साँचा:lang-en) एक अमेरिकी टेलिविज़न ड्रामा शृंखला है, जिसकी रचना माइक कॅली ने की है तथा जिसमें मुख्य भूमिका में हैं मैडेलिन स्टो व एमिली वैन-कैंप। शृंखला का प्रिमीयर सितम्बर 21, 2012 को एबीसी चॅनल पर हुआ था।[१][२] मुख्य कथानक फ्रांसीसी लेखक अलेक्जेंडर ड्यूमा द्वारा रचित द काउंट ऑफ़ मॉन्टे क्रिस्टो‎ उपन्यास से प्रेरित है।[३]

शृंखला की कहानी न्यू यॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के हॅम्पटन शहर में रहने वाले धनी व समृद्ध ग्रेसन परिवार के आसपास घूमती है। कई वर्ष पहले, कॉनरेड और विक्टोरिया ग्रेसन ने अपने मित्र डेविड क्लार्क को आतंकवादी होने व एक विमान दुर्घटना के लिए, जिसमें कई लोगों की जान गई थी, जिम्मेदार होने के लिए फसा दिया था। डेविड को इस अपराध के लिए सजा होती है और जेल में रहते हुए उसकी मृत्यु ही जाती है। वर्षों बाद डेविड की पुत्री अमेंडा क्लार्क अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए एमिली थॉर्न के नाम के साथ हॅम्पटन शहर वापस आती है।

शृंखला को आलोचकों ने सराहा था तथा इसे अच्छी टेलिविज़न रेटिंग प्राप्त हुई। अक्टूबर 13, 2011, तक कार्यक्रम के चार एपिसोड पूरें होने के पश्चात एबीसी ने शृंखला को पूरे 22 एपिसोड तक के लिए नवीकृत कर दिया था।[४] मैडेलिन स्टो को कार्यक्रम में अपनी निभाई गई विक्टोरिया ग्रेसन की भूमिका के लिए गोल्डन ग्लोब की बेस्ट ऐक्ट्रेस ड्रामा सीरीज़ (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा शृंखला) श्रेणी में नामित किया गया था।[५]

कथानक

शृंखला की कहानी लॉन्ग आइलैंड, न्यू यॉर्क की स्फ़क काउंटी के एक समृद्ध नगर हॅम्पटन में चलती है। शहर में अरबपति एमिली थॉर्न (एमिली वैन-कैंप) रहने के लिए आती है जो असल में अमेंडा क्लार्क है। अमेंडा डेविड क्लार्क की पुत्री है, जिसे 1995 में हुई एक विमान दुर्घटना के कारण 197 यात्रियों की मौत का दोषी समझा जाता है। उसे एफबीआई एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया था और जल्द ही दोषी करार कर दिया। डेविड के दोस्तों व सहकर्मियों, कॉनरेड और विक्टोरिया ग्रेसन (मैडेलिन स्टो), व उसकी सेक्रेटरी लिडिया डेविस ने उसके खिलाफ गवाही दी थी। विक्टोरिया का डेविड के साथ प्रेम प्रसंग था, परन्तु उसे डेविड को धोखा देने पर कॉनरेड ने, यह धमकी दे कर कि वह दोनों के साझे बेटे डैनियल को खो सकती है, मजबूर कर दिया था। डेविड को देशद्रोह के किए दोषी ठहराया गया और कुछ वर्षों के बाद जेल में उसकी मृत्यु हो गई। डेविड की गिरफ्तारी के बाद अमेंडा को पहले एक अनाथालय भेजा गया तथा फिर एक किशोरों के लिए एक बनी विशेष सुधारक सुविधा (जुवेनाइल) में, जहाँ उसकी मुलाकात एमिली थॉर्न से होती है। अनाथालय में जाने से पहले, अमेंडा ने अपने दोस्त जैक पोर्टर को अपना कुत्ता सैमी दे दिया था। जब वह 18 वर्ष होने के पश्चात जुवेनाइल से बहार आती है तब उसे नोलन रॉस लेने आता है; नोलन ने डेविड की मदद से सफलता हासिल की थी और वर्तमान समय में एक करोड़पति है। वह उसे बताता है कि उसके पिता को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया था और वह नोलन की कंपनी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी की मालिक है।

वर्षों बाद, अमेंडा उन लोगों से, जिन्होंने उसके परिवार का जीवन नष्ट किया था, बदला लेने के लिए हॅम्पटन शहर एमिली थॉर्न के नाम से आती है। वह उसी घर को किराये पर लेती है जहाँ वर्षी पहले वह अपने पिटा के साथ रहती थी। वर्तमान समय में यह घर डेविड की रखैल लिडिया डेविस के पास है। लिडिया उसके पिता की दोषसिद्धि के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की सूची में उसका पहला लक्ष्य है। इस बीच, वह विक्टोरिया ग्रेसन के बेटे डैनियल के साथ प्रेम सम्बंध बनाती है, जिसके कारण विक्टोरिया चिन्तित हों जाती है तथा अपनी नवागंतुक पड़ोसी के अतीत के बारे में अपने संसाधनों की मदद से तहकीकात करना शुरू कर देती है।

पात्र

मुख्य पात्र

चित्र:Cast of the Revenge.jpg
धारावाहिक के विभिन्न किरदार (बाएँ से दाएँ): एश्ली डेवनपोर्ट, जैक पोर्टर, डॅक्लन पोर्टर, नोलन रॉस, एमिली थॉर्न, शार्लेट ग्रेसन, विक्टोरिया ग्रेसन, डैनियल ग्रेसन और कॉनरेड ग्रेसन।
  • मैडेलिन स्टो, विक्टोरिया ग्रेसन की भूमिका में[१] — ग्रेसन परिवार की आकर्षक और शक्तिशाली कुलमाता जिसे कई बार "हॅम्पटन की रानी" भी कहा जाता है। विक्टोरिया डैनियल और शार्लेट की माँ व कॉनरेड की पत्नी है, परन्तु वह शादीशुदा होते हुए भी अमेंडा के पिता डेविड क्लार्क से प्रेम करती थी। शार्लेट असल में विक्टोरिया और डेविड की पुत्री है, परन्तु इस रहस्य को विक्टोरिया ने कई वर्षों तक गुप्त रखा था। विक्टोरिया को कॉनरेड ने डेविड को धोखा देने के लिए मजबूर कर दिया था ताकि वह उसकी मदद से डेविड को अपनी गलती द्वारा हुए अपराध के लिए फसा सके। परिणामस्वरूप विक्टोरिया अमेंडा की सबसे बड़ी दुश्मन है और विक्टोरिया अमेंडा पर कभी भी पूरी तरह से विश्वास नहीं करती, हालांकि वह अमेंडा की वास्तविकता से अवगत नहीं है। भावनात्मक रूप से दूसरों से दूर, विक्टोरिया को रूखे स्वभाव का व चतुर दर्शाया गया है, वह कुशलता से अपना काम निकलवाना जानती है। परन्तु निजी क्षणों में यह दिखाया गया है कि अपने परिवार की चिंता व डेविड को हुई सजा के लिए अपने को दोषी समझने के कारण विक्टोरिया का ऐसा कटु स्वभाव है।
  • एमिली वैन-कैंप, अमेंडा क्लार्क/एमिली थॉर्न की भूमिका में[१] — अमेंडा डेविड क्लार्क की पुत्री है जो अपने पिता को हुई गलत सजा व उसके कारण हुई उसकी मृत्यु का बदला लेने के लिए हॅम्पटन शहर एमिली थॉर्न के नाम के साथ आती है, जिसे एक समृद्ध परोपकार काम करने के लिए समर्पित प्रभावयुक्त व्यक्ति दिखाया गया है। एमिली बहुत बुद्धिमान है और अपने पिता का नाम समाशोधन करने और हर उस व्यक्ति, जिसके कारण उसके पिता का पतन हुआ था, से बदला लेने के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकि है। समय के साथ एमिली को अपने पिता की सजा व ग्रेसन परिवार से सम्बंधित कई रहस्य पता चलते हैं, विशेष रूप से यह तथ्य कि शार्लेट ग्रेसन उसकी सौतेली बहन है, जिसका जन्म उसके पिता और विक्टोरिया के प्रेम-प्रसंग के कारण हुआ था। अपने मिशन की पूर्ती के लिए अमेंडा डैनियल ग्रेसन को अपने प्यार में फसा लेती है, परन्तु धीरे-धीरे डैनियल के लिए उसके मन में भावनाएँ जागने लगती हैं। एमिली नोलन रॉस की मित्र है, हालांकि वह कभी इस तथ्य को बहारी तौर पे स्वीकार नहीं करती। एमिली एलिन लिंड छोटी अमेंडा क्लार्क का किरदार निभाती है।
  • गेब्रियल मैन, नोलन रॉस की भूमिका में[१] — प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर आविष्कारक और कंप्यूटर हैकर व एमिली। जब नोलन एक मामूली व्यक्ति था तब उसकी प्रतिभा को देखके डेविड क्लार्क ने उसे आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता दी थी जिसकी बदोलत नोलन आज हॅम्पटन शहर की एक सफल शख़्सियत है। डेविड की इस उदारता के कारण नोलन एमिली का सबसे विश्वसनीय सहयोगी है। जुवेनाइल से बहार आने के बाद एमिली की मदद नोलन ने ही की थी, तथा उसे अपनी कम्पनी में 49 प्रतिशत का भागीदार बना लिया।
  • हेनरी चरणी, कॉनरेड ग्रेसन की भूमिका में[१] — विक्टोरिया का पति, डैनियल का पिता व शार्लेट का कानूनी पिता। कॉनरेड ग्रेसन ग्लोबल का सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) है; डेविड क्लार्क इसी कम्पनी में कॉनरेड के अंतर्गत काम करता था। कॉनरेड के अपनी पत्नी विक्टोरिया की भूतपूर्व परम मित्र लिडिया डेविस के साथ शारीरिक संबंध थे। विमान दुर्घटना, जिसके जिम्मेदार आतंकवादियों को वित्तपोषण करने के अपराध में डेविड क्लार्क को सजा हुई थी उसका असली उत्तरदायी कॉनरेड था। डेविड को फसाने की साजिश में कॉनरेड ने अपने सुरक्षा प्रमुख फ्रैंक स्टीवंस व अपनी पत्नी की मदद ली थी। कॉनरेड अपने बच्चों को प्यार करता है व शरुआत से ही इस बात से अवगत था कि उसकी पत्नी व उसके कर्मचारी डेविड के अवैध सम्बंध हैं।
  • जोशुआ बोमन, डैनियल ग्रेसन की भूमिका में[१] — विक्टोरिया और कॉनरेड का पुत्र व शार्लेट का सौतेला भाई। डैनियल जल्द ही एमिली से प्रेमासक्त होकर उससे मंगनी कर लेता है। डैनियल अपनी माँ के ज्यादा नजदीक है। विक्टोरिया के बचाव के लिए वह कई बार अपने पिता के विरुद्ध भी खड़ा हों जाता है। वह अपने माता-पिता के काले अतीत व अपनी मंगेतर की साजिशों से अनभिज्ञ है।
  • निक वॅक्सलर, जैक पोर्टर की भूमिका में[१] — डॅक्लन पोर्टर का भाई व अपने पिता की मृत्यु के बाद उसका कानूनी अभिभावक। जैक एमिली के बचपन का दोस्त है, वर्तमान समय में एमिली के मन में जैक के लिए भावनाएँ हैं, जिन्हें वो समझ नहीं पाती। वह असली एमिली थॉर्न का प्रेमी बन जाता है जब एमिली अमेंडा क्लार्क के नाम से हॅम्पटन रहने आ जाती है।
  • कॉनर पाउलो, डॅक्लन पोर्टर की भूमिका में[१] — जैक पोर्टर का छोटा भाई व शार्लेट ग्रेसन का वर्तमान प्रेमी। डॅक्लन बड़े सपने देखने वाला है व अपने परिवार के आर्थिक रूप से कमजोर जीवन के लिए अपने पिता को उत्तरदायी मानता है, हालांकि पिता की मृत्यु के बाद उसकी सोच में कुछ बदलाव आता है। वह अपने भाई से बहुत प्रेम करता है व उसे कई बार समझाने का प्रयत्न करता है कि उसे दूसरों के भले से ज्यादा अपने बारे में सोचना चाहिए।
  • क्रिस्टा बी॰ एलन, शार्लेट ग्रेसन की भूमिका में[१] — विक्टोरिया और कॉनरेड की बेटी, डैनियल और अमेंडा की सौतेली बहन और डॅक्लन की प्रेमिका। शार्लेट को अपनी माँ से भावनात्मक दूरी के वर्ष सहने पड़े थे, वह इस बात से अंजान थी कि उसकी माँ का उसके प्रति यह रुखा व्यवहार इसलिए था क्योंकि शार्लेट की उपस्थिति विक्टोरिया को डेविड की याद दिलाती थी। शार्लेट को एमिली के प्रति भगिनीवत महसूस करती है। जबा उसे पता चलता है कि एक देशद्रोही, डेविड क्लार्क, उसका जैविक पिता है तो वह बिल्कुल टूट जाती है और यह तथ्य पूरी तरह से उसकी माँ के साथ उसके रिश्ते को नष्ट कर देता है।

आवर्ती पात्र

शृंखला के पहले सत्र में एक या एक से अधिक विशेष रूप से प्रदर्शित आवर्ती पात्र भी शामिल हैं। यह वह पात्र हैं जो मुख्य कलाकारों की तरह सभी प्रकरणों में नहीं दिखाई दिए।[१]

  • जेम्स टप्पर, डेविड क्लार्क की भूमिका में — अमेंडा व शार्लेट का मृत पिता, जिसका विक्टोरिया ग्रेसन का साथ गुप्त प्रेम-प्रसंग था। कॉनरेड की साजिश में फसने के कारण डेविड अब अमेरिका में सबसे ज्यादा नफरत के साथ याद किए जाने वाले पुरुषों में गिना जाता है। एमिली का परम उद्देश्य अपने पिता के प्रति इस दृष्टिकोण को बदलना है, जिसके लिए वह षड्यंत्र के बारे में सच को उजागर करना चाहती है जिसके कारण उसके पिता को जेल हुई थी।
  • मर्गारिटा लेवियेवा, अमेंडा क्लार्क/एमिली थॉर्न की भूमिका में — असली एमिली थॉर्न जो अमेंडा क्लार्क से जुवेनाइल में मिलती है और दोनों जल्द ही दोस्त बन जाती हैं। एमिली का कोई परिवार नहीं है और अमेंडा को वह अपनी बहन समझती है। एमिली के कहने पे वह उसके साथ अपनी पहचान बदलने के लिए तैयार हो जाती है और जुवेनाइल से बहार आने के कई वर्षों तक अमेंडा क्लार्क बनके रहने लगती है। वह एक स्ट्रिपर (कामुक नर्तकी) बन जाती है। जब कॉनरेड का सुरक्षा प्रमुख फ्रैंक स्टीवंस असली अमेंडा की खोज करता हुआ एमिली के पास पहुँचता है तब यह सोच के कि फ्रैंक को असली अमेंडा क्लार्क और उसके बीच का पहचान बदलने का रहस्य पता चल गया है तो अमेंडा को बचाने के लिए एमिली फ्रैंक की हत्या कर देती है और भाग के एमिली थॉर्न के नाम से हॅम्पटन में रह रही अमेंडा क्लार्क के पास चली जाती है।
  • हीरोयुकी सनाडा, सातोशी टाकेडा की भूमिका में — जापानी कारोबारी जो एक समय एमिली की प्रतिशोध लेने कि खोज में उसका गुरु था व समय-समय पर उसकी मदद करता है। टाकेडा ने ही असल में टाइलर की हत्या करी थी। वह जानबूझकर एमिली के करीबी डैनियल और जैक को इस अपराध में फसा देता है जिससे एमिली अपनी बदला लेने की योजना पर ध्यान केंद्रित कर सके।

प्रकरण

सत्र प्रकरण मूलतः प्रसारित डीवीडी जारी की तिथि
सत्र प्रीमियर सत्र फाइनल डीवीडी क्षेत्र कोड 1 डीवीडी क्षेत्र कोड 2 डीवीडी क्षेत्र कोड 3
1 22[६] September 21, 2011 (2011-09-21) May 23, 2012 (2012-05-23)[७] July 23, 2012 (2012-07-23) साँचा:n/a साँचा:n/a

पुरस्कार और नामांकन

वर्ष पुरस्कार श्रेणी प्राप्तकर्ता और नामिती परिणाम
2012 टीवी.कॉम अवार्ड्स[८] पसंदीदा गिल्टी प्लेज़र रिवेंज Won
पीपल्स चॉइस अवार्ड्स पसंदीदा नया टीवी ड्रामा रिवेंज Nominated
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार बेस्ट ऐक्ट्रेस ड्रामा सीरीज़ (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा शृंखला) मैडेलिन स्टो Nominated
गे एंड लेस्बियन एंटरटेनमेंट क्रिटिक्स एसोसिएशन वर्ष की टेलीविज़न कार्यप्रदर्शन मैडेलिन स्टो Nominated
न्यू-नाओ-नेक्स्ट अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ नया अनुग्रह रिवेंज आगामी
अगला मेगा स्टार एमिली वैन-कैंप आगामी

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ