रा.वन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रा.वन
चित्र:RaOneposter3.jpg
पोस्टर
निर्देशक अनुभव सिन्हा
निर्माता गौरी खान
लेखक अनुभव सिन्हा
पटकथा साँचा:ubl
कहानी अनुभव सिन्हा
अभिनेता साँचा:ubl
संगीतकार विशाल-शेखर
छायाकार साँचा:ubl
संपादक साँचा:ubl
वितरक साँचा:ubl
प्रदर्शन साँचा:nowrap २४ अक्तुबर २०११
(दुबई)
२५ अक्तुबर २०११
(लंदन)
२६ अक्तुबर २०११
(टोरंटो व विश्व भर)
समय सीमा 154 minutes
देश भारत
भाषा हिदीं
लागत १२५ करोड़ (US$१६.४ मिलियन)[१]साँचा:cite news</ref>
कुल कारोबार २४० करोड़ (US$३१.५ मिलियन)[२][३]

साँचा:italic title

रा.वन (साँचा:lang-en) एक २०११ कि भारतीय सुपरहीरो फ़िल्म है, जो अनुभव सिन्हा द्वारा लिखी और निर्देशित की गयी है। फ़िल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिकाओं में नज़र आते हैं, एक कंप्यूटर खेल विकासकर्ता और जी॰वन सुपर हीरो के रूप में। फ़िल्म में रा॰वन के रूप में अर्जुन रामपाल हैं। फ़िल्म में करीना कपूर और अरमान वर्मा भी हैं। शहना गोस्वामी, दलीप तहिल और चीनी अमेरिकी अभिनेता टॉम वू समर्थन भूमिका में दिखाई देते हैं। रजनीकांत, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अतिथि भूमिका में दिखाई देते हैं।[४][५]

कथानक

जेनी नायर (शहाना गोस्वमी) यूनाइटेड किंगडम में स्थित बर्रों इंडस्ट्री की कार्यकर्ता एक नई तकनीक का अनावरण करती है जिसके ज़रिए डिजिटल दुनिया की चीज़ें असली दुनिया में वायरलेस ट्रांसमिशन की मदद से लाई जा सकती है। शेखर सुब्रमनियम (शाहरुख खान), उसी कंपनी में काम करने वाले, को एक नया गेम विकसित करने का आखरी मौका दिया जाता है। अपने बेटे प्रतीक (अरमान वर्मा) को प्रभावित करने के लिए अपनी पत्नी सोनिया (करीना कपूर) के आग्रह पर वह अपने बेटे का विचार ध्यान में रख कर गेम का गुंडा हीरो से अधिक ताकतवर बनाता है

आकाशी (टॉम वू) किरदार को शैली, जेनी उसकी प्रोग्रामिंग और शेखर हीरो जी.वन को अपनी शक्ल देता है और रा.वन को बिना शक्ल वाला गुंडा बनाता है जिसमे जी.वन से अधिक शक्तियां है। गेम में तीन लेवल होतें है और दोनों खिलाडियों में से एक केवल तीसरी और आखरी लेवल में एक खास बन्दुक की सिर्फ एक गोली से मारा जा सकता है। गेम डिज़ाइन करते वक्त आकाशी को कुछ गडबड नज़र आती है पर वह उसे नज़रंदाज़ कर देता है। गेम जब लॉन्च होता है तो उसे काफ़ी सराहा जाता है और प्रतीक को वह इतना पसंद आता है की वह तुरंत उसे खेलना शुरू कर देता है। वह अपने किरदार "लुसिफर" के नाम से दूसरी लेवल तक पहुँच जाता है पर आकाशी उसे रोक कर घर जाने को कहता है। रा.वन अपनी बारी ना खेल पाने के कारण लुसिफर को मारने का तय करता है।

जब मेनफ्रेम बंद नहीं होता तब आकाशी शेखर को बुलाता है जिसे कुछ गडबडी नज़र आती है। रा.वन नई तकनीक का उपयोग करके असली दुनिया में आ जाता है और रा.वन आकाशी को मार कर उसका रूप ले लेता है शेखर लुसिफर की तलाश में निकल जाता है। शेखर घर पहुँचने की कोशिश करता है पर रा.वन उसे रोक लेता है। शेखर अपने बेटे को बचने के लिए खुद का नाम लुसिफर बताता है पर रा.वन झूठ पकड़ लेता है और उसे मार देता है। अपने पिता की मृत्यु की जगह पर रा. वन के मारने का निशान देख कर प्रतीक समझ जाता है कि रा.वन बाहर आ चुका है। वह जेनी के साथ शेखर के ऑफिस जाकर रा.वन को रोंकने के लिए उसका प्रोग्राम खोजता है तभी उस कंप्यूटर में डिस्प्ले होता है कि रा.वन का प्रोग्राम तो उसमें है ही नहीं, फिर प्रतीक को याद आता है कि रा.वन को रोकने का एक ही तरीका है जी.वन। वो जी. वन को असली जिंदगी में लाने की कोशिश करता है पर हार्ट न होने के कारण उसका प्लान फेल हो जाता। फिर वो आकाशी से फ़ोन पर मदद मांगता है (जो रा. वन है) और फ़ोन में यह बता देता है कि वो ही लूसिफेर है तभी जेनी आकाशी का मरा हुआ शरीर देखती है और प्रतीक को पता चल जाता है कि वोह जिससे बात कर रहा है वो तो हकीकत में रा. वन है। रा. वन प्रतीक को मारने के लिए ऑफिस निकल जाता है। जेनी प्रतीक को समझाती है कि रा. वन उसे मारने आ रहा है, जेनी को नहीं। सोनिया आकर प्रतीक को घर ले जाती है ताकि दोनों भारत लौट सके रा. वन दोनों का पीछा करता है पर जी.वन जेनी के कंप्यूटर की मदद से बाहर आकार उन दोनों को बचा लेता है। वह रा.वन को धमाके से उड़ा देता है जिससे उसके छोटे छोटे टुकड़े बन जाते है और फिर उसका "हार्ट" जी.वन ले लेता है। जी.वन को लेकर सोनिया भारत आ जाती है और जी.वन उसे वादा करता है की वह उन दोनों को हर मुसीबत से बचाएगा। रा.वन जुड कर वापस ज़िंदा हो जाता है और एक इश्तिहार में मॉडल (अर्जुन रामपाल) को देख कर अपना रूप बदल लेता है और जी.वन के पीछे निकल पड़ता है।

प्रतीक की जन्मदिन की पार्टी में रा.वन सोनिया को सम्मोहित करके उसका रूप ले लेता है और प्रतीक को अगवा कर लेता है। वह जी.वन को अपना हार्ट वापस देने को कहता है और सोनिया को मुंबई एक बेकाबू लोकल ट्रेन में छोड देता है। जी.वन सोनिया को सही वक्त पर बचा लेता है और प्रतीक को बचने निकल पड़ता है। रा.वन से सामना होने पर गेम वापस शुरू हो जाता है और प्रतीक जी.वन को काबू करने लगता है। एक लंबी लड़ाई के बाद दोनों तीसरे लेवल में पहुँच जाते है। रा.वन बन्दूक से जी.वन को मार देता है परन्तु जी.वन में उसका हार्ट न होने के आखिरकार वह बच जाता है। इस बात से गुस्सा हो कर रा.वन अपने दस हमशक्ल बना लेता है। प्रतीक और जी.वन को ध्यान आता है कि केवल एक ही रा.वन की परछाई गिर रही है और वे उसे मार देते है। रा.वन को अपने में मिला कर जी.वन वापस डिजिटल विश्व में लौट जाता है। कई महीनो बाद प्रतीक और सोनिया वापस यूके आ जाते है जहां प्रतीक जी.वन को वापस असली दुनिया में लाने में कामियाब हो जाता है।

  • शाहरुख खान - शेखर सुब्र्हमन्यम व जी.वन
  • करीना कपूर - सोनिया सुब्र्हमन्यम
  • अर्जुन रामपाल - रा.वन
  • अरमान वर्मा - प्रतिक सुब्र्हमन्यम (लुसिफर)
  • शहाना गोस्वमी - जेनी नायर
  • टॉम वू - आकाशी
  • दलिप ताहिल - बैरन
  • सुरेश मेनन - टैक्सी चालक
  • सतिश शाह - अय्यिर
  • रजनिकांत - चिट्टी बाबू (अतिथी कलाकार)[६]
  • संजय दत्त - खलनायक (अतिथी कलाकार)[६]
  • प्रियंका चोपड़ा - देसी गर्ल (अतिथी कलाकार)[६]

संगीत

रा.वन का संगीत विशाल-शेखर द्वारा बनाया गया है औए टी-सीरिज़ द्वारा १२ सितंबर २०११ को रिलीज़ किया गया। साँचा:track listing

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

अधिकृत वेबसाइट

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; toibudget नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite news
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite news
  6. साँचा:cite newsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]