राहील आज़म
राहील आज़म | |
---|---|
जन्म |
27 September 1981 बंगलौर, भारत[१] |
आवास | मुंबई, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | अभिनेता |
कार्यकाल | २००१ - वर्तमान |
राहील आज़म एक भारतीय अभिनेता हैं। यह मुख्य रूप से स्टार प्लस के धारावाहिक हातिम के कारण जाने जाते हैं।
जीवन
इनका जन्म 27 सितम्बर 1981 को बंगलौर में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई क्लारेंस हाई स्कूल से पूरी की और सॉफ्टवेयर इंजीन्यरिंग की पढ़ाई बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीन्यरिंग से पूरी की। 1999 में ये मुंबई आ गए, क्योंकि इन्हें बचपन से एक अभिनेता बनना था, इस कारण इन्होंने तीन महीने के लिए किशोर नामित कपूर की अभिनय की कक्षा में अभिनय सीखने चले गए। अभिनय करने के अलावा ये अपने पारिवारिक व्यवसाय को भी संभालते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक साक्षात्कार में इन्होंने कहा कि "टीवी पर 90% भाग पर महिलाओं का वर्चस्व है और बाकी बचे 10% भाग पर पुरुषों का, और उसमें से भी मात्र 2% स्थान ही रचनात्मक कार्य का होता है, जिसमें मैं काम करता हूँ। मैं कोई मशीन नहीं हूँ और कोई साधारण सा चीज नहीं कर सकता। मैं हमेशा नए नए प्रस्ताव सुनते रहता हूँ, लेकिन उन्हें लेता नहीं। मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ और मेरा बंगलौर में एक पारिवारिक व्यवसाय है, तो मैं उसी में लगा रहता हूँ।"
सफर
इन्होंने अपना सफर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में शुरू किया था। मुंबई आने के बाद इन्होंने मॉडल के रूप में अपने सफर की शुरूआत की, और 2001 में "एक टुकड़ा चाँद का" में आकाश कपूर की भूमिका निभा कर पहली बार टीवी पर दिखाई दिये। इसके बाद "श्श्श... कोई है" के कई एपिसोड में दिखाई दिये। इसके अलावा इन्होंने "अचानक 37 साल बाद" जैसे डरावने धारावाहिकों में भी काम किया है।