राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
एन.आई.टी राउरकेला

स्थापित१९६०
प्रकार:शैक्षणिक
निदेशक:प्रो॰ (डॉ॰) अनिमेष विश्वास
अवस्थिति:राउरकेला, ओडिशा, भारत
परिसर:२६५ एकड़
जालपृष्ठ:nitrkl.ac.in


राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, (एन.आई.टी) राउरकेला, भारत का प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसकी स्थापना १९६० में की गई थी तथा इसे २६ जून २००२ को राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया गया था।

संस्थान में १८ विभाग हैं तथा यह रसायन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, विद्युत इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, धातुकर्मीय इंजीनियरिंग, खनन इंजीनियरिंग, एंप्‍लाइड इलैक्ट्रानिक्स तथा इस्ट्रूमेनटेशन इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, सिरेमिक इंजीनियरिंग और प्रबंधन, विषयों में अवर स्नातक के पाठयक्रम संचालित करता है। अवर स्नातक स्तर पाठयक्रमों में दाखिला क्षमता ४२० है। संस्थान ६ स्नातकोत्तर पाठयक्रम तथा तीन वर्षीय एमसीए भी संचालित करता है। यहाँ पर लड़कों हेतु छह तथा लड़कियों हेतु एक छात्रावास है। राश्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला राष्‍ट्रीय तकनीकी जनशक्ति सूचना केन्द्र, उड़ीसा का नोडल केन्द्र है। संस्थान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा प्राप्त करने के बाद वर्ष २००४-०५ में दाखिल छात्रों के लिए प्रथम सेमिस्टर के लिए आईआईटी की तर्ज पर शैक्षिक एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अपनाया है।[१]

एन आई टी राउरकेला का मुख्य भवन

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:navbox