राधा कुमार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
राधा कुमार
आवास दिल्ली
राष्ट्रीयता भारत
शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
व्यवसाय साहित्यकार, शिक्षाविद, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय

डॉ राधा कुमार एक भारतीय नारीवादी लेखिका और शिक्षाविद् हैं। वे जातीय संघर्ष एवं शांति बहाली विषयों की विशेषज्ञ भी मानी जाती हैं। 28 अप्रैल 2016 को संयुक्त राष्ट्र यूनिवर्सिटी ने उन्हें यूएन यूनिवर्सिटी काउंसिल में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। वर्तमान में वे नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक दिल्ली पॉलिसी ग्रुप की महानिदेशक हैं। पूर्व में वे जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में निदेशक रह चुकी हैं।[१][२]

प्रारंभिक जीवन

डॉ राधा कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी लवराज कुमार और मार्क्सवादी इतिहासकार धर्म कुमार की सुपुत्री हैं। उनके पिता उत्तराखंड के निवासी हैं तथा माँ दक्षिण भारत की एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कुमार की परवरिश और शिक्षा दीक्षा दिल्ली में हुयी और उन्होने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से पीएचडी की डिग्री हासिल की। उनका कार्यक्षेत्र भी ज़्यादातर दिल्ली ही रहा है।[३]

करियर

कुमार ने कई विषयों की विस्तृत श्रृंखला पर पुस्तकें लिखी है। आमतौर पर उनकी पुस्तकें जातीय संघर्ष एवं शांति बहाली विषयों तथा ज्यादातर लैंगिक मुद्दों से निपटने की एक संघर्ष की स्थिति पर केन्द्रित रही है।[४][५]

पुस्तकें

  • डिवाइड एण्ड फॉल: बोस्निया विभाजन के इतिहास में (अँग्रेजी में)
  • निगोसीएटिंग पीस इन डीपली डिवाइडेड सोसाइटीज: ए सेट ऑफ सिमुलेशन्स
  • मेकिंग पीस विथ पार्टिशन
  • ए हिस्टरी ऑफ डूइंग: मूवमेंट ऑफ विमेन्स राइटस एण्ड फेमिनिज़्म ऑफ इंडिया, 1900-1990
  • बोस्निया हर्जेगोविना: विट्वीन वार एण्ड पीस (सह संपादक)
  • फ्रेमवर्क फॉर ए कश्मीर सेटलमेंट

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite newsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]

बाहरी कड़ियाँ