राजेश विवेक
| राजेश विवेक | |
|---|---|
|
वर्ष २०१२ में राजेश विवेक | |
| जन्म |
राजेश विवेक उपाध्याय 31 January 1949 जौनपुर |
| मृत्यु |
साँचा:death date and age हैदराबाद, तेलंगाना, भारत |
| आवास | मुम्बई, भारत |
| कार्यकाल | १९७७-२०१६ |
| माता-पिता | राज बहादुर उपाध्याय (१९०४–१९८०) & श्रीमती प्रेम कुमारी उपाध्याय (१९१२–१९९२) |
राजेश विवेक (३१ जनवरी, १९४९ से १४ जनवरी, २०१६)भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान नामक फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन अथवा स्वदेश में डाकिये के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त लोकप्रिय भारतीय धारावाहिक महाभारत में उन्होंने महाभारत के रचयिता वेदव्यास का अभिनय किया था। उन्होंने वीराना और जोशीले जैसी फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका में भी अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुझसे शादी करोगी, वॉट्स यॉर राशी? और बंटी और बबली जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। राजेश ने टीवी धारावाहिक भारत एक खोज में भी उल्लेखनीय अभिनय किया।
व्यक्तिगत जीवन
राजेश का जन्म ३१ जनवरी १९४९ में हुआ। उनके पिता का नाम राज बहादुर उपाध्याय (1904–1980) एवं माता का नाम प्रेम कुमारी उपाध्याय (1912–1992) था। उन्होंने प्राचीन इतिहास और पुरातत्व में उत्तर प्रदेश के टी॰डी॰ डीग्री कॉलेज से स्नातकोत्तर की। उन्होंने श्याम बेनेगल की फ़िल्म जुनून से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की। १४ जनवरी २०१६ को ६६ वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।[१][२][३][४]
प्रमुख फिल्में
| वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 2008 | जोधा अकबर | ||
| 2006 | भूत अंकल | ||
| 2005 | वादा | ||
| 2005 | बंटी और बबली | ||
| 2004 | अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों | ||
| 2004 | हत्या | ||
| 2004 | स्वदेश | ||
| 2004 | असंभव | ||
| 2003 | दिल का रिश्ता | ||
| 2001 | लगान | ||
| 1998 | परदेसी बाबू | ||
| 1997 | लोहा | ||
| 1992 | नागिन और लुटेरे | ||
| 1992 | पारसमणी | ||
| 1991 | गंगा जमुना की ललकार | ||
| 1991 | विषकन्या | ||
| 1989 | जोशीले | ||
| 1989 | त्रिदेव | ||
| 1988 | वीराना |