राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला (Rakaposhi-Haramosh Mountains) जम्मू और कश्मीर के काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित बल्तिस्तान क्षेत्र के गिलगित ज़िले में स्थित है। इसके उत्तर में बरपु व चोगो लुंगमा हिमानियाँ (ग्लेशियर), पूर्व में शिगर नदी, दक्षिण में गिलगित व सिन्धु नदियाँ और पश्चिम में हुन्ज़ा नदी इसे घेरे हुए हैं।[१]
इस पर्वतमाला का नाम इसके दो सदस्यों - राकापोशी और हरामोश - पर रखा गया है। यह दोनों बहुत नीची घाटियों के समीप खड़े हैं और इनकी चोटियों की उदग्रता अपने आसपास के स्थानों से इतनी अधिक है कि देखने पर एक भयंकर ऊँचाई का बोध देती हैं। यह स्थलाकृतिक उदग्रता विश्व की सर्वाधिक उदग्रताओं में गिनी जाती हैं।[२]
कुछ प्रमुख पर्वत
पर्वत | ऊँचाई (मीटर) | ऊँचाई (फ़ुट) | निर्देशांक | उदग्रता (मीटर) | मातृपर्वत | प्रथम आरोहण | आरोहण संख्या (प्रयास) |
---|---|---|---|---|---|---|---|
राकापोशी | 7,788 | 25,551 | साँचा:coord | 2,818 | के२ | 1958 | 8 (13) |
मालूबितिंग | 7,458 | 24,469 | साँचा:coord | 2,193 | राकापोशी | 1971 | 2 (6) |
हरामोश | 7,409 | 24,308 | साँचा:coord | 2,277 | मालूबितिंग | 1958 | 4 (3) |
दीरन | 7,266 | 23,839 | साँचा:coord | 1,325 | मालूबितिंग | 1968 | 12 (8) |