रश्मि रंजन पारिडा
रश्मि रंजन पारिडा | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
June 15, 1977 खुर्दा, ओडिशा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | एमए |
व्यवसाय | मीडिया कर्मी और सामाजिक — साहित्यिक उद्यमी |
माता-पिता | श्री बेनुधर परिडा, श्रीमति कनकलता परिडा |
वेबसाइट www.kalingaliteraryfest.com |
रश्मि रंजन परिडा (अंग्रेजी Rashmi Ranjan Parida) (जन्म 15 जून 1997) भारतीय मीडिया कर्मी और सामाजिक — साहित्यिक उद्यमी हैं जिन्होंने 2013 में कलिंगा साहित्यिक महोत्सव (अंग्रेजी Kalinga Literary Festival) की स्थापना की जो आज पूर्वी भारत का सबसे बड़ा साहित्यिक आयोजन माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कोरापुट में उडिया डायरी फाउंडेशन और मिस्टिक कलिंगा की स्थापना की है। पत्रकार एवं मीडिया उद्यमी के रूप में उन्होंने ओडिया समुदाय को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कई पहल की है। उन्होंने अपने दृष्टिकोण और समर्पण के माध्यम से ओडिशा में महत्वपूर्ण बदलाव लाए। उन्होंने ओडिशा समुदाय को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कई पहल शुरू की। वह ओडिशा आधारित तीन प्रमुख समाचार पोर्टलों — ओडिशाडायरी एवं ओडिशान के संस्थापक संपादक हैं। इसके अलावा वह शिक्षा पोर्टल इंडियाएडुकेशनडायरी का भी संपादन एवं संचालन कर रहे हैं। परिदा ने छात्रों को नागरिक पत्रकार के रूप में काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए कई पहल की है।
रश्मि रंजन परिडा को ओडिया राज्य के लिए उनके योगदान को देखते हुए 2014 में ओडिया पुआ अवार्ड तथा 2015 में प्ररेणा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
जीवनी
परिदा का जन्म 15 जून 1997 में ओडिशा के खोर्धा जिले में दालाकसोटी गांव में एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम श्री बेनुधर परिडा एवं माता का नाम श्रीमति कनकलता परिडा है।
श्री परिडा ने 1997 में उत्कल विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी जे बी कालेज, भुवनेश्वर से कला में स्नातक किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हेांने 1999 में राविनशॉ कालेज अब राविनशॉ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए किया। उन्होंने 2002 में बेरहामपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 2002 में पत्रकारिता एवं जन संचार में एमए किया।
सामाजिक योगदान
उन्होंने ओडिशा डायरी के तहत 2011 में ओडिशा लिविंग लीजेंड अवार्ड नामक वार्षिक पुरस्कार की शुरूआत की। यह पुरस्कार ओडिशा के सुप्रसिद्ध हस्तियों को दिया जाता है। उनके कार्य की सरहाना देश के अग्रणी बिजनेसी स्कूल आईआईएम, अहमदाबाद ने भी की है।
पुरस्कार
मंथन अवार्ड, 2011[१]
पुआ अवार्ड, 2014
साइबर रत्न अवार्ड[२]
ओडिशा गौरव अवार्ड, 2017
ओडिशा युथ अवार्ड, 2018
संदर्भ सूची
![]() |
Wikimedia Commons has media related to Rashmi Ranjan Parida.साँचा:preview warning |