रमानी अम्मल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रमानी अम्मल
जन्म 1954
तमिलनाडु, भारत
व्यवसाय गायिका
कार्यकाल 2004-वर्तमान


रमानी अम्मल अपनी मंच के नाम रॉकस्टार रमानी अम्मल के नाम से भी लोकप्रिय हैं, वह एक भारतीय लोक और पार्श्व गायिका हैं। 2017 में ज़ी तमिल के सा रे गा मा पा सीनियर्स जो एक टेलीविजन रियलिटी शो था में भाग लेने के बाद वह मशहूर हो गई। [१]उन्हें सा रे गा मा पा सीनियर्स के उद्घाटन संस्करण के न्यायाधीशों से "रॉकस्टार" उपनाम मिला। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत काढल (2004) में एक पार्श्व गायिका के रूप में की।


व्यवसाय

रमणी अम्मल का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुई थीं और पारिवारिक कठनाई के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। उन्होंने कम उम्र में संगीत में अपनी रुचि को बनाए रखा लेकिन पैसा अर्जित करने के लिए घर की नौकरानी का काम किया। [१]उन्होंने संगीत में अपनी रुचि बनाये रखने के लिए विवाह समारोह में गाने भी गाए हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल के अधिकांश भाग मे एक घर की नौकरानी के रूप में काम किया और इसी समय उन्हे फिल्म में गीत गाने का पहला अवसर प्राप्त किया। [२]उन्होंने 2004 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म काधल में एक गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। उन्होंने कथवनारायण (2008), तेनावतु (2008) और हरिदास (2013) में भी गाने गाए। [३]हालाँकि उन्हें फिल्म के ज्यादा मौके नहीं मिले और वह फिर नौकर के रूप में घर का काम करने के लिए वापस चली गई।

2017 में, उन्होंने रियलिटी टीवी शो सा रे गा मा पा सीनियर्स मे 63 साल की उम्र में अपना टेलीविज़न केरियर की शुरुआत कि और बाद में फिल्मी गीत गाने के लिए एक लोकप्रिय घरेलू नाम बन गई, जिसका श्रेय दिग्गज अभिनेता से बने नेता एम जी आर के लोक प्रिय गीत थे। [४]वह उस शो के शीर्ष दस फाइनलिस्टों में से एक बनी थीं और 15 अप्रैल 2018 को हुए ग्रैंड फिनाले में पहली बार उपविजेता बनीं। [५][६] सा रे गा मा पा से मिली सफलता के बाद, उन्होंने कई फिल्मों मे गाने का अवसर प्राप्त हुआ। एक पार्श्व गायिका के रूप मे उन्होंने जुंगा (2018), संदाकोझी 2 (2018), कप्पन (2019) और नेनजामु निर्मायुन्दु ओडु राजा (2019) के गीत गाये । [७][८]उन्होंने श्रीलंका, सिंगापुर और संयुक्त राज्य अमेरिका में संगीत के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए।

2018 में, उन्होंने टेलीविज़न सीरियल यारडी नी मोहिनी में एक श्रृंखला में एक विशेष अथिति के रूप मे अभिनय किया। [९]


सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।