मूषक (जालस्थल)
This article has multiple issues. Please help improve it or discuss these issues on the talk page. (Learn how and when to remove these template messages)
|
| संस्थापक | अनुराग गौड़, प्रचीर |
|---|---|
| मुख्यालय | पुणे, भारत |
| उद्योग | इंटरनेट |
| जालस्थल |
mooshak |
| ऐलेक्सा श्रेणी |
|
| पंजीकरण | अनिवार्य |
| उपलब्ध | हिन्दी |
मूषक या मूषक.भारत हिन्दी भाषा में उपलब्ध भारतीय सामाजिक जालस्थल है।[२] इसका निर्माणकर्ता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग गौड़ हैं।[३][४] ट्विटर की तर्ज पर वर्ल्ड हिंदी सम्मेलन की शुरुआत से पहले हिंदी नेटवर्किंग साइट ‘मूषक’ (Mooshak) को 9 सितम्बर 2015 को विश्व हिंदी सम्मेलन,भोपाल में लांच किया गया। इस नई नेटवर्किंग जालस्थल के निशाने पर हिंदी भाषी लोग हैं।
शुरुआत
स्त्रोतानुसार करीब दो साल पहले मूषक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनुराग गौड़ [५] को एक ग्राफिक डिज़ाइनर की तलाश थी, जो उनके टी-शर्ट ब्रांड ‘साबूदाना’ के लिए बढ़िया डिज़ाइनिंग कर सके।
इसके लिए उन्हें किसी ने प्राचीर के बारे में बताया। अनुराग ने एक सुबह प्राचीर को कॉल किया। इसके कुछ घंटे बाद वे दोनों कॉफी के कप के साथ चर्चा कर रहे थे। तब चर्चा करते-करते अनुराग ने प्राचीर को हिंदी भाषा में एक सोशल नेटवर्किंग जालस्थल ‘मूषक’ को विकसित करने के विचार के बारे में बताया। प्राचीर को यह विचार अच्छा लगा व उन्होंने मूषक का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।
जिस समय प्राचीर ने ‘मूषक’ को विकसित करने के लिए हामी भरी थी, वे पुणे के इंदिरा कॉलेज में पढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पुनीत शर्मा से हुई और वे भी ‘मूषक’ बनने के लिए तैयार हो गए। पुनीत जो पहले छोटे रूप में मूषक से जुड़े थे, काफी सोच-विचार के बाद मूषक से पूर्ण रूप से जुड़ गए। पुणे में स्टूडेंट्स ने की मदद।
प्राचीर और पुनीत ने पुणे के महाविद्यालयों से स्वयंसेवक जुटाने शुरू कर दिए।
मूषक' के सीईओ ने कहा कि [६][७]
...ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग जालस्थल, जिसे हमारे नेताओं, अभिनेताओं और प्रतिष्ठित लोगों ने जोर-शोर से अपनाया है, वहां प्राथमिकता अंग्रेजी भाषा को दी जाती है और उसे ही देश की आवाज समझा जाता है। हिन्दी दोयम दर्जे की मानी जाती है। उन्होंने कहा कि मूषक द्वारा हम इस प्रक्रिया को सही मायनों में गणतांत्रिक बनाना चाहते हैं, जहां गण की आवाज गण की भाषा में ही उठे।
फॉर्मेट
टि्वटर पर जहां १४० अक्षरों की सीमा होती है। मूषक में ५०० अक्षर [८] में अपना संदेश लिखा जा सकता है। खुद ही हिंदी में बदल जाएगा अंग्रेजी में टाइप किया हुआ। [९] मूषक को पूरी तरह से हिंदी में संचालित करने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। यदि कोई मूषक का खाताधारक चाहे तो हिन्दी में टाइप कर सकता है या फिर दूसरा विकल्प रोमन में टाइप करने का है, जिसे मूषक स्वयं देवनागरी लिपि में बदल देगा। यह सब ट्रांसलीट्रेशन के एप्लीकेशन को मूषक से एकीकृत करने से संभव हो सका है। इस तरह मूषक हर स्थिति में केवल हिंदी में ही चलेगा। यह सब ट्रांसलीट्रेशन के एप्लीकेशन को मूषक से एकीकृत करने से संभव हो सका है। इस तरह मूषक हर स्थिति में केवल हिंदी में ही चलेगा।
वेबसाइट के झलक
- Followers (Anuyayi) Mooshak Web.png
अनुयायी A Followers list on Mooshak Web
- Following (Anusaran) Mooshak web.png
अनुसरणA Following List on Mooshak Web.
- Notice (Soochna) Mooshak web.png
सूचना Notice page on Mooshak Web
- Trending (Prachalit Mooshabd) Mooshak web.png
प्रचलित मूशब्द Trending page on Mooshak web.
- My Wall (Mera Panna) Mooshak web.png
मेरा पन्ना My Wall on Mooshak Web.
- Profile page (Rooprekha) Mooshak web.png
रूपरेखा Profile Page of a user on Mooshak Web.
- Global Board (Chaupal) Mooshak web.png
चौपाल Global Board on Mooshak Web.
सत्यापित
एक सत्यापित मूषक खाते को औपचारिक रूप से एक छोटे बैंगनी "सही का चिन्ह" की प्लेसमेंट के माध्यम से देखा जा सकता है। यह साबित करने के लिए है की एक वास्तविक दुनिया व्यक्ति या कंपनी को प्रतिरूपित नहीं किया जा रहा है। यह चिन्ह एक उपयोगकर्ता के पृष्ठ के शीर्ष दाएं कोने मे रहता है। मूषक बैंगनी "सही का चिन्ह" प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है, और यह अक्सर राजनीति, संगीत, फिल्मो, व्यापार, फैशन, सरकार, खेल, मीडिया और पत्रकारिता आदि क्षेत्रो में उल्लेखनीय लोगों के खातों के लिए लागू किया जाता है।
सुरक्षा
मूषक में खाता मोबाइल नंबर के जरिए ही खुलेगा। ऐसे में एक व्यक्ति एक ही खाता खोल पाएगा। यह मूषक की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किया गया है। मूषक में एक अलग-अलग सूची होगी, जिसमें आप दोस्त, परिवार, नेता, अभिनेता जैसी सूचियां बनाकर उन्हें अलग-अलग रख सकते हैं। इससे ढेर सारे सम्पर्कों में दोस्तों को तलाशने में परेशानी नहीं होगी।
मोबाइल
- एंड्रायड एप्लिकेशन
मूषक का एक मोबाइल एप्लिकेशन भी है जो की एंड्रॉइड गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह २९ सितंबर २०१५ की स्थिति के अनुसार इसके प्रक्षेपण के बाद से ४.२/५ की रेटिंग के साथ ५०००० डाउनलोड[१०] प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में यह एंड्रॉइड v.४.० (सन्सकरण) और ऊपर का समर्थन करता है। मूषक केवल आधिकारिक एप्लिकेशन के माध्यम से ही पहुँचा जा सकता है और वर्तमान में किसी भी तीसरी पार्टी क्षुधा एप्प द्वारा नहीं। मूषक आईओएस और अन्य OS पर उपलब्ध नहीं है।
- एप्लिकेशन के झलक
- Welcome Mooshak App.jpg
स्वागत Welcome (Swagat) page in the Mooshak App.
- Login Mooshak App.jpg
लोग इन Login page in the Mooshak App.
- Global Board Mooshak App.jpg
चौपाल Global Board (Chaupal) page similar to News Feed in the Mooshak App.
- Menu Mooshak App.jpg
मेनू Menu page in the Mooshak App.
- My Wall Mooshak App.jpg
मेरा पन्ना My Wall (Mera Panna) similar to Timeline in the Mooshak App.
- Trending Mooshak App.jpg
प्रचलित मूशब्द Trending (Prachalit Mooshabd) page in the Mooshak App
- Conversation Mooshak App.jpg
उल्लेख Conversation (Ullekh) page similar to Replies in the Mooshak App.
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
- Articles with dead external links from जून 2020
- Articles with invalid date parameter in template
- लेख जिनमें दिसम्बर 2019 से दृष्टिकोण संबंधी विवाद हैं
- सभी दृष्टिकोण संबंधी विवाद
- Wikipedia suspected hoax articles
- लेख जिनका दिसम्बर 2019 से लहजा प्रचारक है
- लेख जिनमें दिसम्बर 2019 से विश्वसनीय सन्दर्भ नहीं हैं
- लेख जिनकी दिसम्बर 2019 से सटीकता विवादित है
- Articles with multiple maintenance issues
- भारतीय जालस्थल
- सामाजिक नेटवर्किंग