मूलक राक्षस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

मूलक रामायण का एक राक्षस पात्र है। वह कुम्भकर्ण और कर्कटी का पुत्र और भीम नामक राक्षस का बड़ा भाई बताया जाता है।

परिचय

कुम्भकर्ण ने कर्कट नामक राक्षस की पुत्री कर्कटी से विवाह किया था। उससे कुम्भकर्ण के दो पुत्र हुए। कुम्भकर्ण के बड़े पुत्र का नाम मूलक और छोटे पुत्र का नाम भीम था। अपने पिता कुम्भकर्ण के साथ वह लंका युद्ध में लड़ा था। लंका युद्ध में हारने के बाद उसने माता सीता पर हमला किया और माता सीता ने अपना भयंकर रूप लेकर मूलक को मार डाला।