मुरली विजय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मुरली विजय

मुरली विजय (जन्म १ अप्रैल १९८४) एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं।[१] यह भारतीय टेस्ट टीम के एक नियमित खिलाड़ी है। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तमिलनाडु और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का भी प्रतिनिधित्व करता है।

१७ साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू करने के बाद, विजय ने तमिलनाडु अंडर - २२ टीम में चुने जाने से पहले चेन्नई में क्लब क्रिकेट खेला है। वह जल्दी ही आगे बढ़े और २००६ में तमिलनाडु सीनियर टीम के लिए प्रथम श्रेणी में प्रवेश किया। वह २००६-०७ के रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक थे, जो उनका पहला प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट था। अक्टूबर २००८ तक, उन्होंने दक्षिण क्षेत्र, इंडिया रेड और इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया।

टेस्ट करियर

मुरली विजय को नवंबर २००८ में, उन्हें सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आईसीसी द्वारा एक मैच के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद अपना टेस्ट क्रिकेट में पहला मैच खेला।[२][३][४]

वनडे करियर

विजय ने २७ फरवरी २०१० को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में पदार्पण किया। उस मुक़ाबले में उन्होंने १६ गेंदों का सामना करते हुए २५ रनों की पारी खेली थी।[५]

उन्होंने जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उन्हें पूर्ण रूप से मौका मिला जब भारत ने पहली पसंद वाली टीम को आराम दिया था। विजय ने खराब प्रदर्शन किया और चौथे मैच में उन्हें बाहर कर दिया।

विजय को न्यूजीलैंड के खिलाफ ५ एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में चुना गया था जो २०१० में खेली गयी थी। इस दौरान उन्होंने पहले ३ एकदिवसीय मैच खेले जिसमें ३० की औसत से रन बनाए। बाद में उन्हें अन्य २ एकदिवसीय मैचों के लिए आराम देकर विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को मौका दिया गया।

ट्वेन्टी २० इंटरनेशनल करियर

विजय को २०१० आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के लिए चुना गया था। लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और सिर्फ १५ की औसत से रन बनाए।[६]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. Batting records | One-Day Internationals | Cricinfo Statsguru | ESPN Cricinfo स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. Stats.cricinfo.com. Retrieved on 2013-12-23.
  6. साँचा:cite web

साँचा:navbox