मुआंग
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
मुआंग या मुएंग या म्वांग या मोंग (थाई: เมือง, लाओ: ເມືອງ, शान:မိူင်း, अंग्रेज़ी: mueang या muang या mong)दक्षिणपूर्वी एशिया के कई देशों में ऐतिहासिक अर्ध-स्वतंत्र नगर-राज्य और रियासतें थीं। यह आधुनिक पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य, बर्मा, थाईलैण्ड,कम्बोडिया, वियतनाम, लाओस, और चीन के दक्षिणी युन्नान और पश्चिमी गुआंगशी में पाई जाती थी।[१]
नामोत्पत्ति व प्रशासन व्यवस्था
थाई भाषा में "मुआंग" का अर्थ ऐसा शहर था जिसके इर्द-गिर्द एक रक्षात्मक दिवार बनी हुई हो और जिसके अधीन आसपास के कुछ गाँव हों। "मंडल" कहलाने वाली राजनैतिक व्यवस्था में स्वामित्व की कड़ियाँ होती थी, जिसमें छोटे मुआंग स्वयं अपने से बड़े मुआंगों के अधीन होते थे और यह सिलसिला ऊपर एक केन्द्रीय राजा पर जाकर समाप्त होता था।[२]