मुंगेली जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मुंगेली ज़िले से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मुंगेली ज़िला
Mungeli district
मानचित्र जिसमें मुंगेली ज़िला Mungeli district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : मुंगेली
क्षेत्रफल : ? किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
7,01,707
 ?/किमी²
उपविभागों के नाम: तहसील
उपविभागों की संख्या: ?
मुख्य भाषा(एँ): हिन्दी, छत्तीसगढ़ी


मुंगेली ज़िला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मुंगेली है। मुंगेली ज़िला बिलासपुर ज़िले से अलग होकर १ जनवरी २०१२ में अस्तित्व में आया।[१][२]

विवरण

इस नये जिले का गठन मुंगेली, पथरिया और लोरमी तहसीलों को मिलाकर किया गया है। नये जिले में कुल ६६९ गांव और १४९ पटवारी हल्के हैं। इस नये जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख ६३ हजार ९४२ हेक्टेयर है। नवगठित मुंगेली जिले की कुल जनसंख्या चार लाख ७२ हजार है।

आगर नदी, मनियारी, रहन और शिवनाथ नदी के आंचल में फैले इस नये जिले में अचानकमार, टाईगर रिजर्व सहित सेतगंगा, Amar Tapu मदकूद्वीप जैसे ऐतिहासिक स्थल भी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र हैं। नये जिले में छः पुलिस थाने- मुंगेली, लोरमी, पथरिया, जरहागांव, सेतगंगा, लालपुर सहित तीन पुलिस चौकियां भी हैं। नये जिले में पांच कॉलेज, ३६ हायर सेकेण्डरी स्कूल, ७१ हाई स्कूल, २६९ मिडिल स्कूल, ७११ प्राथमिक शालाएं, तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और ३८७ आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं। इनके अलावा मुंगेली और पथरिया में मिनी आई.टी.आई. कार्यरत हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नये जिले में ५१२ उचित मूल्य दुकाने संचालित हो रही है। जिले में चार कृषि उपज मण्डी और ३२ राईस मिल भी कार्यरत है। बैंक सेवाओं की दृष्टि से इस जिले में भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंदौर सहित सहकारिता के क्षेत्र में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की शाखाएं संचालित हो रही हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Pratiyogita Darpan स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," July 2007