मित्रों (2018 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मित्रों
चित्र:Mitron poster.jpg
फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक नितिन कक्कड़
निर्माता विक्रम मल्होत्रा
लेखक शारिब हाशमी
अभिनेता जैकी भगनानी
कृतिका कामरा
प्रतीक गांधी
संगीतकार गीत:
तनिष्क बागची, यो यो हनी सिंह
वायु, समीर उद्दीन,
लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस,
शारिब - तोशी और
अभिषेक नेलवाल
बैकग्राउंड स्कोर:
समीर उद्दीन
छायाकार मनोज कुमार खतोई
संपादक सचिन्द्र वत्स
प्रदर्शन साँचा:nowrap साँचा:film date
देश भारत
भाषा हिन्दी
कुल कारोबार 3.85 करोड़[१]

साँचा:italic title

मित्रों, एक भारतीय हिंदी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है,[२] जिसे विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित किया गया है, और अबुंदेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत की गई है। फ़िल्म का निर्देशन, फ़िल्मिस्तान से प्रसिद्धि नितिन कक्कड़ द्वारा किया गया है।[३] गुजराती परिवेश की पृष्ठभूमि में, फ़िल्म जय (जैकी भगनानी) और अवनी (कृतिका कामरा) की यात्रा का विवरण है, जहाँ वे अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बीच खुद को खोजने की राह पर चलते हैं। इस फिल्म में प्रतीक गांधी और नीरज सूद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 सितंबर 2018 को प्रदर्शित हुई थी। यह 2016 की तेलुगु फिल्मपेल्ली चोपुलु की रीमेक है।[४]

पटकथा

फ़िल्म गुजराती परिवेश की पृष्ठभूमि में चित्रित है: जय (जैकी भगनानी) एक मध्यम वर्ग, खुशहाल और ज़िम्मेदारी से भागने वाला लड़का है। उसका दिल सिर्फ ख़ाना बनाने में लगता है जिसे उसके पिता बिल्कुल पसन्द नहीं करते। जय का ढुलमुल रवैया देख उसके पिता (नीरज सूद) के साथ उसकी नहीं बनती, जिन्हें उससे बड़ी आकांक्षाएं हैं। इसलिए, उसके जीवन में स्थिरता लाने के लिए, उसके पिता उसकी शादी करने का फैसला करते है। वही अवनी (कृतिका कामरा) एक महत्वाकांक्षी, एमबीए स्नातक, लडकी है, जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती है। फिल्म में जय और अवनी की व्यक्तिगत यात्रा को दिखाया गया है, क्योंकि वे दोनों अप्रत्याशित रूप से जीवन में अपनी सच्ची राह पाते हैं।

कलाकार

गीत संगीत

तनिष्क बागची, यो यो हनी सिंह, वायु, समीर उद्दीन, लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस, शारिब - तोशी और अभिषेक नेलवाल फिल्म में गीत संगीत दिये हैं। यो यो हनी सिंह, आतिफ असलम, दर्शन रावल, ज़ुबिन नौटियाल, सोनू निगम, निकिता गांधी, बप्पी लहरी और राजा हसन फिल्म के गानों के लिए अपनी आवाज दिये हैं। गीत होमी दिल्लीवाला, वायु, तनिष्क बागची, कुमार, कलीम शेख और अक्षय वर्मा द्वारा लिखा गया है।

ट्रैक लिस्टिंग
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायक/गायिकाअवधि
1."दिस पार्टी इज़ ओवर नाऊ"होमी दिल्लीवालायो यो हनी सिंहयो यो हनी सिंह3:35
2."सवांरने लगे"तनिष्क बागचीतनिष्क बागचीज़ुबिन नौटियाल2:47
3."चलते चलते"तनिष्क बागचीतनिष्क बागचीआतिफ असलम2:56
4."कमरियाँ"कुमारलिजो जॉर्ज-डीजे चेतसदर्शन रावल, रैप: इक्का4:35
5."दूर ना जा"कलिम शेखशारिब - तोशीसोनु निगम3:45
6."सनेडो"वायुतनिष्क बागची, वायुदर्शन रावल, राजा हसन2:38
7."सवांरने लगे" (महिला संस्करण)तनिष्क बागचीतनिष्क बागचीनिकिता गांधी2:47
8."घर के हैं ना घाट के"अक्षय वर्मासमीर उद्दीन, अभिषेक नेलवालबप्पी लाहिड़ी, समीर उद्दीन, अभिषेक नेलवाल3:39
कुल अवधि:Error: 'h' and 'm' values must be integers.

आलोचनात्मक स्वीकार्यता

आम तौर पर इसे प्रदर्शित होने पर सकारात्मक समीक्षा मिली, इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ