मिज़ोरम विश्वविद्यालय
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| मिज़ोरम विश्वविद्यालय | |
|---|---|
| स्थापित | २ जुलाई २००१[१] |
| प्रकार: | सार्वजनिक |
| मान्यता/सम्बन्धता: | यूजीसी |
| अवस्थिति: | आइजोल, मिज़ोरम, भारत |
| जालपृष्ठ: | www.mzu.edu.in |
मिजोरम विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय[२] है। विश्वविद्यालय की स्थापना २ जुलाई २००१ को संसदीय अधिनियम के तहत की गई जिसे २५ अप्रैल २००० को अधिसूचित किया गया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत ७ संकाय एवं ३० विभाग हैं।[३] २७ महाविद्यालय भी इसके अंतर्गत अंगीभूत किये गये हैं।[४]
संकाय और विभाग
| शिक्षा एवं मानविकी संकाय | अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय |
|---|---|
| १. अंग्रेजी विभाग | १. इलेक्ट्रोनिक्स और कंप्यूटर अभियांत्रिकी विभाग |
| २. शिक्षा विभाग | २. सूचना प्रौद्योगिकी विभाग |
| ३. मिज़ो विभाग | ३. इलेक्ट्रिकल अभियांत्रिकी विभाग |
| ४. हिन्दी विभाग | ४. कंप्यूटर अभियांत्रिकी विभाग |
| भौतिक विज्ञान संकाय | जीव विज्ञान संकाय |
|---|---|
| १. भौतिकी विभाग | १. वनस्पति विज्ञान विभाग |
| २. रसायन विभाग | २. जैव प्रौद्योगिकी विभाग |
| ३. गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग | ३. प्राणी विज्ञान विभाग |
| सामाजिक विज्ञान संकाय | अर्थशास्त्र, प्रबंधन तंत्र एवं सूचना विज्ञान संकाय |
|---|---|
| १. राजनीति विज्ञान विभाग | १. अर्थशास्त्र विभाग |
| २. इतिहास और नृवंशविज्ञान विभाग | २. वाणिज्य विभाग |
| ३. लोक प्रशासन विभाग | ३. पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग |
| ४. मनोविज्ञान विभाग | ४. प्रबंधन तंत्र विभाग |
| ५. सामाजिक कार्य विभाग | ५. जनसंचार विभाग |
| भू-विज्ञान एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंध संकाय | |
|---|---|
| १. वानिकी विभाग | २. पर्यावरण विज्ञान विभाग |
| ३.भौमिकी विभाग | ४. भूगोल एवं आदिवासी संस्कृति संसाधन प्रबन्ध विभाग |
| ५. शिक्षा विस्तार एवं ग्रामीण विकास विभाग | ६. बागवानी सुगन्धित एवं औषधीय विभाग |
इन्हें भी देखें
- भारत के विश्वविद्यालय
- असम विश्वविद्यालय
- पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय
- मणिपुर विश्वविद्यालय
- सिक्किम विश्वविद्यालय
बाहरी कड़ियाँ
- मिजोरम विश्वविद्यालय अधिनियम, २००७ (हिन्दी में)