माया बर्मन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
माया बर्मन
जन्म 1971
लॉट-एट-गैरोन, फ्रांस
राष्ट्रीयता फ्रांसीसी

माया बर्मन का जन्म 1971 मे हुआ। [१] वह एक भारतीय मूल की फ्रांसीसी कलाकार हैं।

जीवनी

माय बर्मन का जन्म फ्रांस के लॉट एट गैरोन में हुआ था और उनका पालन-पोषण फ्रांस में ही हुआ। उन्होंने शुरू में एक वास्तुकार के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसे उन्होंने बहुत अधिक प्रतिबंधात्मक पाया और चित्रकारी की ओर रुख किया। [२] वह मुख्य रूप से कलम और स्याही, और वॉटर कलर से काम करती है। यह स्वतःस्फूर्त मीडिया उन्हे काम की एक श्रृंखला बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, क्योंकि प्रत्येक चित्र पर नए विचारों के साथ दुबारा काम करना मुश्किल है। वह भारत, फ्रांस और यूके में अपने काम की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं।

वह कलाकारों के एक विस्तारित परिवार की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं। उनके पिता, शक्ति बर्मन (कोलकाता से) और उनकी फ्रांसीसी मां मेयेट डेल्टियल दोनों प्रमुख कलाकार हैं।[१] और उनकी चचेरी बहन, जयश्री बर्मन और जयश्री के पति, परेश मैती भी नामी कलाकार हैं।

व्यक्तिगत जीवन

माया बर्मन की 23 साल की उम्र में भारत में विवाह हुआ था और जिनसे बाद में उनकों एक बेटा हुआ। यह शादी दो साल बाद समाप्त हो गई और माया बर्मन अपने बेटे के साथ फ्रांस वापस लोट गई। [१]

पुरस्कार

  • युवा चित्रकारों के लिए पुरस्कार - सलोन डे कॉलोमबस (1997) [१]
  • सन्नोइस के ललित कला संघ का पुरस्कार (1998)
  • सैलून डी'अटोमने पेरिस का पुरस्कार (2000)
  • वाटर कलरर्स पेंटिंग सेक्शन सैलोन डे कोमलेस (2001) का पुरस्कार

बाहरी कड़ियाँ


संदर्भ

 

  1. Mini Chandran-Kurian, "Maya Memsaab", The Times of India, Nov 10, 2002.
  2. Swapna Sathish, "Heart-felt expressions" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, The Hindu, Aug 16, 2005.