मादूराई लोग
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
साँचा:infobox ethnic group मादूराई (Madurese) दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के मादूरा द्वीप के मूल निवासियों का एक जातीय समूह है। यह समुदाय अब इण्डोनेशिया के कई प्रान्तों पर फैला हुआ है। जनसंख्या के हिसाब से यह इण्डोनेशिया का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समुदाय है। मादूरा द्वीप पर कृषि-योग्य धरती सीमित है और सैंकड़ों वर्षों से यहाँ के लोग पड़ोस के जावा द्वीप जाते रहे हैं। अधिकतर मादूराई लोग अब मादूरा द्वीप से बाहर रहते हैं और पूर्व जावा प्रान्त की आधी से अधिक आबादी मादूराई है।