माइकल बी॰ जॉर्डन
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
माइकल बी॰ जॉर्डन | |
---|---|
![]() २०१७ में जॉर्डन | |
जन्म |
माइकल बकारी जॉर्डन ९ फरवरी १९८७ सेंट ऐना, कैलिफोर्निया, यूएस[१] |
आवास | लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया, यूएस |
व्यवसाय | अभिनेता |
कार्यकाल | १९९९–वर्तमान |
माइकल बकारी जॉर्डन (जन्म: ९ फरवरी १९८७) एक अमेरिकी अभिनेता हैं। वह फ्रूटवेल स्टेशन (२०१३) में शूटिंग पीड़ित ऑस्कर ग्रांट, रॉकी के सीक्वल, क्रीड (२०१५) में मुक्केबाज़ एडोनिस क्रीड तथा ब्लैक पैंथर (२०१८) में मुख्य खलनायक, एरिक किल्मौंगर के रूप में अपनी फिल्म भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।[२][३][४][५] इनके अलावा वह रेड टेल्स (२०१२), क्रॉनिकल (२०१२), द अक्वार्ड मोमेंट (२०१४) और फैंटास्टिक फोर (२०१५) में भी नज़र आये हैं। जॉर्डन ने कई टेलीविजन श्रंखलाओं में भी अभिनय किया है; उनके द्वारा एचबीओ श्रृंखला द वायर (२००२) में वैलेस, एबीसी श्रृंखला ऑल माई चिल्ड्रेन (२००३-२००६) में रेगी मोंटगोमेरी और एनबीसी नाटक श्रृंखला फ्राइडे नाइट लाइट्स (२००९-२०११) में विन्स हावर्ड की भूमिकाएं प्रमुख हैं।
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
बाहरी कड़ियाँ
- इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर Michael B. Jordan
- {{ट्विटर}} साँचे में पता गुम है और विकिडाटा पर भी उपलब्ध नहीं है।
- Michael B. Jordan फेसबुक पर