महेला जयवर्धने

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
महेला जयवर्धने
මහේල ජයවර්ධන
மஹேல ஜயவர்தன
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
महेला जयवर्धने २०१४ में
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम देनागमागे प्रोबोत महेला डी सिल्वा जयवर्धने
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
उपनाम मईया
कद साँचा:convert
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से मध्यम तेज गति से
भूमिका बल्लेबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी साँचा:infobox
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
साँचा:nowrap सिंघली स्पोर्ट्स क्लब
2007–2012 वायाम्बा इलेवन्स
2008–2010 किंग्स इलेवन पंजाब (शर्ट नंबर 27)
2011 कोची टसकर्स केरला (शर्ट नंबर 27)
2012–2014 दिल्ली डेयरडेविल्स (शर्ट नंबर 27)
2012 वायाम्बा यूनाइटेड
2014 त्रिनबगो नाइट राइडर्स
2015 ससेक्स
2015 जमैका तैलवाह
2015–2017 सेंट्रल स्टेग
2015–2016 एडिलेड स्ट्राइकर
2015–2016 ढाका डायनामाइट्स
2016 समरसेट
2017 कराची किंग्स
साँचा:infobox cricketer/career
स्रोत : क्रिकेट आर्काइव, 17 August 2016

देनागमागे प्रोबोत महेला डी सिल्वा जयवर्धने (साँचा:lang-si; जन्म २७ मई १९७७), जो मुख्य रूप से महेला जयवर्धने के नाम से जाने जाते हैं। वह एक श्रीलंकाई क्रिकेट कोच और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जयवर्धने ने सर्वोच्च टेस्ट स्कोर ३७४ बनाया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा उच्चतम टेस्ट स्कोर है।[१][२]

जयवर्धने ने १९९७ में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और उसके बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे इंटरनेशनल) की शुरुआत अगले सत्र में की। २००६ में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की घरेलू श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में ३७४ का स्कोर बनाते हुए, टेस्ट क्रिकेट में एक श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च स्कोर बना। उनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत ५० से कम और वनडे क्रिकेट में ३० से ज्यादा का औसत रहा। वह १०,००० से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले श्रीलंकाई क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं। अपने अपेक्षाकृत कम वनडे औसत के बावजूद, जयवर्धने को श्रीलंका का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

एकदिवसीय मैचों में १०,००० से अधिक रन बनाने का प्रतिष्ठित रिकॉर्ड भी इनके नाम है। टीम के साथी बल्लेबाज कुमार संगाकारा के साथ, उन्होंने टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी की, जिसमें राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के ५८२६ रन को पार करते हुए कुल ५८९० रन बनाए। यह कारनामा गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान कायम किया था, जो उनका इस मैदान पर आखिरी टेस्ट था। उन्होंने उस मैच में ५६ रन बनाए।

जयवर्धने श्रीलंका टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने 2014 आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 जीता था और वह २००७ क्रिकेट विश्व कप, २०११ क्रिकेट विश्व कप, २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० और २०१२ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के फाइनल में जगह बनाई थी।[३]

२००६ में, जयवर्धने को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय कप्तान नामित किया गया और २००७ में उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी नामित किया गया। जयवर्धने ने इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच १९ मई २०१६ को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय टीवी कमेंटेटर के रूप में भी काम किया।[४][५]

सन्दर्भ

  1. [१] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। highest test score by a right handed batsman
  2. Tracking the misses स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Charles Davies, thecricketmonthly.com
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web