मल्ल राजवंश
(मल्ल वंश से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:Nepal Kathmandu.jpg
काठमाण्डू (कान्तिपुर) का पुराना शाही महल
मल्ल वंश के शासकों ने १२वीं शताब्दी से १८वीं शताब्दी तक नेपाल में शासन किया। संस्कृत में 'मल्ल' शब्द का अर्थ 'योद्धा' होता है। मल्ल वंश का शासन लगभग १२०० ई के आसपास काठमांडू उपत्यका में आरम्भ हुआ। उन्होने लगभग ५५० वर्षों तक नेपाल में शासन किया। उनका शासन नेपाल का स्वर्णयुग माना जाता है। मल्ल राजाओं के शासनकाल में ही काठमाण्डू घाटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग 'नेवारी' (नेपाल भाषा में 'नेवामी') कहलाये।
चित्र:Nepal Patan Mangal.jpg
पाटन (ललितपुर) के मन्दिर और राजमहल
इन्हें भी देखें
- नेपाल के मल्ल राजाओं की सूची
- मल्ल महाजनपद
- खस-मल्ल राज्य -- जिन्होने ११वीं शताब्दी से १४वीं शताब्दी तक खस राज्य पर शासन किया। खस राज्य के अन्तर्गत वर्तमान नेपाल के पश्चिमी कर्णाली प्रदेश क्षेत्र, भारत के गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र तथा तिब्बत के ङारी प्रिफरेक्चर (संस्कृत : खारीप्रदेश) में था। इस राज्य के शासक काठमांडू उपत्यका के मल्ल शासकों से अलग हैं।
बाहरी कड़ियाँ
लुआ त्रुटि Module:Navbar में पंक्ति 58 पर: Invalid title साँचा:if empty।